CG News: मातृशक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत और विकास की आधारशिला है: CM साय
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की मातृशक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है और महिला सशक्तिकरण ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का सबसे मजबूत आधार है, सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल शासकीय योजनाओं का लाभार्थी बनाना नहीं बल्कि उन्हें परिवार, समाज और प्रदेश की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार व नेतृत्वकर्ता बनाना है.
![]()
महतारी वंदन योजना से मिल रहा आर्थिक संबल
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं और बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का एक बड़ा माध्यम बन चुकी है, जिसके अंतर्गत 68 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है और अब तक 32 किस्तों के माध्यम से 20 हजार 700 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है, जिससे उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए आर्थिक स्वतंत्रता मिली है.
लक्ष्य से आगे बढ़कर लखपति दीदी बनीं ग्रामीण महिलाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘लखपति दीदी’ पहल का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने गर्व से बताया कि छत्तीसगढ़ ने निर्धारित लक्ष्य से कहीं आगे बढ़कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, जहाँ 7.82 लाख के लक्ष्य के मुकाबले राज्य में 14 लाख ग्रामीण महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, और लगभग 2.98 लाख स्व-सहायता समूहों से जुड़कर कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प और लघु वनोपज जैसी विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों का संचालन कर रही हैं.
बस्तर में शिक्षा की रोशनी और बन्द स्कूलों का पुनरुसंचालन
दुरुस्त और जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में लंबे समय तक नक्सल हिंसा के कारण बंद पड़े 421 स्कूलों को दोबारा शुरू किया गया है, और बच्चों की पढ़ाई व चहल-पहल वापस लौटना बदलते बस्तर की सबसे सुखद तस्वीर है, साथ ही ओरछा और जगरगुंडा जैसे क्षेत्रों में एजुकेशन सिटी विकसित की जा रही है ताकि बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े.
खेलकूद और आधुनिक उद्योगों में महिलाओं के बढ़ते कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं, और खेल नीति के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीएसपी पद व बड़ी प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जा रहा है, इसके अलावा नई औद्योगिक नीति में आईटी, एआई, टेक्सटाइल और खाद्य प्रसंस्करण जैसे आधुनिक क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तेजी से सृजित किए जा रहे हैं.


One Response