November 14, 2026 1:33 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: महलोई में 5.30 करोड़ से बनेगा आधुनिक मॉडल स्कूल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन

CG News: महलोई में 5.30 करोड़ से बनेगा आधुनिक मॉडल स्कूल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: महलोई में 5.30 करोड़ से बनेगा आधुनिक मॉडल स्कूल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल की गई है. पुसौर विकासखंड के महलोई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को आधुनिक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके लिए पांच करोड़ तीस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने नवीन विद्यालय भवन का भूमिपूजन किया. इस परियोजना से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी.

महलोई में 5 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक मॉडल स्कूल

आधुनिक सुविधाओं से तैयार होगा स्कूल

नए मॉडल स्कूल भवन को आधुनिक शैक्षणिक जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जाएगा. इसमें विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम और कंप्यूटर कक्ष बनाए जाएंगे. विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. इससे विज्ञान और तकनीकी विषयों की पढ़ाई को भी बेहतर बनाया जा सकेगा.

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, विद्यार्थियों से संवाद कर लक्ष्य निर्धारित करने और अनुशासन के साथ मेहनत करने की दी प्रेरणा

विद्यार्थियों को वित्त मंत्री ने दिया सफलता का मंत्र

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विद्यार्थियों से बातचीत की और उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना. उन्होंने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है. विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता को पहचानें तथा उसी के अनुसार भविष्य की दिशा तय करें.

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, विद्यार्थियों से संवाद कर लक्ष्य निर्धारित करने और अनुशासन के साथ मेहनत करने की दी प्रेरणा

शिक्षा के साथ अनुशासन और मेहनत जरूरी

वित्त मंत्री ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक हासिल करना नहीं है, बल्कि ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करना भी है. विद्यार्थियों को समय का सही उपयोग करते हुए नियमित पढ़ाई करनी चाहिए. असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर लगातार आगे बढ़ना चाहिए.

आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा लाभ

महलोई में आधुनिक मॉडल स्कूल बनने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा. नए भवन और आधुनिक संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अपनी प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच शैक्षणिक सुविधाओं के अंतर को कम करना है.

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान, जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी, एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक सुभाष सिंह ठाकुर और जाकिर हुसैन सहित जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए CM साय