November 13, 2026 11:09 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और वीर नायकों के सम्मान का महापर्व

CG News: जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और वीर नायकों के सम्मान का महापर्व
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और वीर नायकों के सम्मान का महापर्व

CG News: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा. यह दिन प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इस अवसर पर पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की जनजातीय जीवनशैली, लोककलाओं और गौरवशाली परंपराओं से जुड़ी हुई है. जनजातीय समाज ने सदियों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखा है.

जनजातीय कार्य मंत्रालय 1 से 15 नवंबर 2025 तक 'जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा' मनाएगा

भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष को किया जाएगा याद

जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. उन्होंने ब्रिटिश शासन के अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज को अपने अधिकारों और पहचान की रक्षा के लिए संगठित किया था. मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है. छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह और बस्तर के भूमकाल विद्रोह के महानायक वीर गुंडाधुर का योगदान भी प्रदेश के इतिहास में विशेष स्थान रखता है.

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव:संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जारी की राज्य अलंकरण पुरस्कारों की सूची, यहां देखें - Chhattisgarh Rajyotsav: Culture Minister Rajesh Agrawal ...

बस्तर से सरगुजा तक जनजातीय संस्कृति की अलग पहचान

छत्तीसगढ़ के बस्तर, सरगुजा, जशपुर, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे क्षेत्रों में जनजातीय संस्कृति की विविधता देखने को मिलती है. गोंड, मुरिया, माड़िया, हल्बा, उरांव, कंवर, बैगा और पहाड़ी कोरवा सहित अनेक समुदायों ने अपनी परंपराओं को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया है. बस्तर दशहरा, गोंचा पर्व और मड़ई मेले यहां की सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण उदाहरण हैं. वहीं गौर, करमा, सैला और सुआ जैसे पारंपरिक नृत्य प्रदेश की लोकसंस्कृति को विशेष पहचान देते हैं.

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक

जनजातीय कला और हस्तशिल्प को मिलेगा बढ़ावा

प्रदेश की जनजातीय कला और हस्तशिल्प भी देशभर में अपनी अलग पहचान रखते हैं. बस्तर की ढोकरा कला, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प और पारंपरिक आभूषण यहां के कलाकारों की रचनात्मकता को दर्शाते हैं. मंत्री ने कहा कि इन कलाओं का संरक्षण केवल सांस्कृतिक विरासत को बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनजातीय संस्कृति, लोकनृत्य, संगीत और पारंपरिक कलाओं को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है.

जनजातीय पर्यटन से रोजगार के नए अवसर

छत्तीसगढ़ के जनजातीय अंचलों में पर्यटन विकास की भी काफी संभावनाएं हैं. बस्तर के चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी, दंतेवाड़ा की धार्मिक विरासत, सरगुजा का मैनपाट और जशपुर के प्राकृतिक स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं. सरकार की प्राथमिकता पर्यटन को स्थानीय समुदायों की भागीदारी से जोड़ने की है. इसके तहत ग्रामीण पर्यटन, स्थानीय गाइड, पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प और होम स्टे जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है.

जनजातीय विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनजातीय समाज के इतिहास, लोकगाथाओं, लोकभाषाओं और पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित करना जरूरी है. इसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, संग्रहालयों और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को जनजातीय नायकों के योगदान से परिचित कराया जाना चाहिए. साथ ही जनजातीय युवाओं को आधुनिक शिक्षा, कौशल विकास और सांस्कृतिक उद्यमिता से जोड़ने की जरूरत है. जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर सहित सभी ज्ञात और अज्ञात जनजातीय नायकों को नमन करते हुए मंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और जनजातीय संस्कृति, सम्मान एवं स्वाभिमान को सुरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील की.

यह भी पढ़ें : CG News: विकसित भारत–जी राम जी योजना को लेकर बड़ा प्लान, अगले 100 दिनों में होंगे ये अहम काम