CG News: शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए CM साय
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्वर्गीय काशी बाई जी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने दिवंगत काशी बाई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और चौहान परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्रयोदशी संस्कार के दौरान स्वर्गीय काशी बाई जी को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर इस कठिन समय में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की.

मां के संस्कार और आशीर्वाद जीवन की अमूल्य पूंजी
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और उनके दिए संस्कार जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होते हैं. उनका जाना परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
शोकाकुल परिवार के लिए की प्रार्थना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि स्वर्गीय काशी बाई जी को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति दें. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं.

