CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों का ट्रांसफर
CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है. राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. तबादले से संबंधित आदेश शुक्रवार, 30 अक्टूबर की रात जारी किया गया. जारी सूची में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी, उप पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी और नगर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं.
![]()
रिचा मिश्रा को बिलासपुर यातायात की जिम्मेदारी
तबादला सूची के अनुसार, रिचा मिश्रा को बिलासपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे नारायणपुर में 16वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की सेनानी के पद पर कार्यरत थीं. वहीं, शैलेंद्र कुमार पांडेय को बिलासपुर यातायात एएसपी से हटाकर बलरामपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
बलंतूराम भगत और रामगोपाल करियारे की नई पोस्टिंग
बलंतूराम भगत को सूरजपुर स्थित 10वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के उप सेनानी पद से रायगढ़ की 6वीं वाहिनी में उप सेनानी बनाया गया है. रामगोपाल करियारे को कटघोरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर बेमेतरा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

रायपुर में यातायात और पुलिस लाइन की जिम्मेदारी बदली
लितेश सिंह को गरियाबंद के उप पुलिस अधीक्षक पद से रायपुर नगरीय में सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) बनाया गया है. इसी तरह सौरभ उईके को सुकमा में एसपी कार्यालय के उप पुलिस अधीक्षक पद से रायपुर सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) की जिम्मेदारी दी गई है, मणीशंकर चंद्रा का तबादला पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा से रायपुर नगरीय पुलिस लाइन में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर किया गया है. वहीं, नीलेश द्विवेदी को रायपुर पुलिस लाइन के सहायक पुलिस आयुक्त पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में उप पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.
माया शर्मा को पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण भेजा गया
माया शर्मा को बालोद के उप पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण में उप पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस फेरबदल के जरिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है.

One Response