CG News: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा हरित क्षेत्र, 8 जुलाई को होगी बड़ी बैठक
CG News: छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा की जाएगी, मानसून 2026 के दौरान औद्योगिक इकाइयों के पौधारोपण अभियान की प्रगति जांचने के लिए रायपुर में विशेष बैठक आयोजित की जा रही है, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से 8 जुलाई को रायपुर स्थित न्यू कन्वेंशन हॉल में समीक्षा बैठक होगी, इस बैठक में उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यों, पौधों के संरक्षण और आगे की योजना पर चर्चा की जाएगी,

उद्योगों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
बैठक की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्यक्ष श्री अंकित आनंद करेंगे, इसमें प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि, मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे,
वृक्षारोपण की प्रगति पर होगी चर्चा
बैठक में उद्योगों द्वारा किए गए पौधारोपण की स्थिति, पौधों के रखरखाव की व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और उद्योगवार कार्ययोजना की समीक्षा की जाएगी, इसके साथ ही वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए जाएंगे,
हरित आवरण बढ़ाने पर जोर
पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सभी संबंधित उद्योगों को अपने वृक्षारोपण लक्ष्य, अब तक की उपलब्धियां और आगामी कार्ययोजना के साथ बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए हैं, इस पहल का उद्देश्य राज्य में हरित क्षेत्र को बढ़ाना और औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना है,
