CG News: रायपुर विकास प्राधिकरण का बड़ा फैसला, 121 संपत्तियों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू
CG News: रायपुर विकास प्राधिकरण यानी RDA ने नागरिकों की सुविधा के लिए संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है, अब लोगों को संपत्ति की जानकारी लेने, आवेदन करने या बुकिंग के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध संपत्तियों की जानकारी देख सकेंगे, आवेदन कर सकेंगे और डिजिटल माध्यम से भुगतान भी कर सकेंगे,
![]()
121 संपत्तियां ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध
RDA ने पहले चरण में करीब 121 आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों को ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया है, इसमें कमल विहार और रावभाटा जैसी प्रमुख योजनाओं की संपत्तियां शामिल हैं, कमल विहार में आवासीय फ्लैट, आवासीय भूखंड और व्यावसायिक भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं, वहीं रावभाटा क्षेत्र में व्यावसायिक संपत्तियों की बुकिंग शुरू की गई है,
हर वर्ग के लिए आवास की सुविधा
रायपुर विकास प्राधिकरण ने आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए भी आवासीय योजनाएं तैयार की हैं, जिससे अलग अलग आय वर्ग के नागरिक अपनी जरूरत और क्षमता के अनुसार घर प्राप्त कर सकें,
मेंटेनेंस शुल्क का भी होगा ऑनलाइन भुगतान
नई डिजिटल व्यवस्था के तहत हितग्राही अब मेंटेनेंस शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकेंगे, इससे समय की बचत होगी और सेवाएं अधिक आसान, तेज और पारदर्शी बनेंगी, RDA अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से बंद पड़ी संपत्ति बुकिंग प्रक्रिया को अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दोबारा शुरू किया गया है, सभी उपलब्ध संपत्तियों को ऑनलाइन पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है, इस पहल का उद्देश्य नागरिक सेवाओं को आधुनिक बनाना और संपत्ति आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना है, ऑनलाइन आवेदन, बुकिंग और डिजिटल भुगतान से लोगों को पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक सुविधा मिलेगी,

