CG News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से बढ़ी किसानों की आय, दुर्गेश यादव की सफलता की कहानी
CG News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए आर्थिक सहारे का एक मजबूत माध्यम बनकर उभर रही है। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम बिजरवार के किसान श्री दुर्गेश यादव की कहानी इस योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण है, जिन्होंने इस सहायता से अपनी खेती और जीवन दोनों में सुधार देखा है।
आर्थिक सहायता बनी सहारा
किसान श्री दुर्गेश यादव बताते हैं कि पहले सीमित जमीन और संसाधनों के कारण खेती के लिए बीज, खाद और अन्य जरूरतों की व्यवस्था करना कठिन था। लेकिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली सहायता ने उनकी परेशानियों को काफी हद तक कम कर दिया है।
हर तीन महीने में मिल रही राहत राशि
इस योजना के तहत उन्हें हर तीन महीने में 2000 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त होती है। यह राशि समय पर मिलने से वे खेती के मौसम में बीज, उर्वरक और अन्य आवश्यक कृषि सामग्री आसानी से खरीद पा रहे हैं, जिससे खेती का खर्च संभालना आसान हुआ है।
उत्पादन बढ़ाने में मिली मदद
श्री यादव का कहना है कि अब वे खेती को बेहतर तरीके से योजना बनाकर कर पा रहे हैं। समय पर आर्थिक सहायता मिलने से उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी सकारात्मक असर पड़ा है और खेती अधिक व्यवस्थित और टिकाऊ बन रही है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिला संबल
इस योजना का लाभ केवल एक किसान तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के कई किसानों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है। नियमित आर्थिक सहायता से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
