CG News: कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, मिलेगी 30 लाख की राशि
CG News: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को बड़ी सौगात मिली है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर डीएसपी बनाने का ऐलान किया है.
![]()
CM साय ने की मुलाकात और की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 3 अगस्त को सीएम आवास पर ज्ञानेश्वरी यादव से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने खिलाड़ी की उपलब्धि की सराहना करते हुए 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की.
53 किलो भारोत्तोलन में जीता सिल्वर मेडल
ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, उनकी इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का पल बताया जा रहा है.
राजनांदगांव की रहने वाली हैं ज्ञानेश्वरी
ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम भोड़िया की रहने वाली हैं, उन्होंने वेटलिफ्टिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है.
ASI से अब DSP बनने का सफर
ज्ञानेश्वरी यादव वर्तमान में पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक यानी ASI के पद पर तैनात हैं, इससे पहले उन्होंने एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भी देश का गौरव बढ़ाया था, अब डीएसपी पद पर प्रमोशन उनके शानदार प्रदर्शन का सम्मान है.



