November 24, 2026 6:41 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14159/195)

Advertisement Carousel

CG News: कंवर धाम पहुंचे CM साय, 62 कीर्तन मंडलियों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान

CG News: कंवर धाम पहुंचे CM साय, 62 कीर्तन मंडलियों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: कंवर धाम पहुंचे CM साय, 62 कीर्तन मंडलियों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान

CG News: जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पमशाला में ईब नदी के किनारे स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर यानी कंवर धाम में कार्तिक मास के भजन-कीर्तन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए. इस दौरान उनकी धर्मपत्नी और कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल्या साय भी मौजूद रहीं. मुख्यमंत्री ने भगवान श्री राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. इसके बाद मुख्यमंत्री दंपति ने श्रद्धालुओं और कीर्तन मंडलियों के साथ मंजीरा बजाकर भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया. भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और संकीर्तन से मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय नजर आया.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

62 कीर्तन मंडलियों को आर्थिक सहायता का ऐलान

धार्मिक आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्र की सभी 62 कीर्तन मंडलियों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. इस राशि का उपयोग मंडलियां वाद्य यंत्र, पारंपरिक वेशभूषा और अन्य जरूरी सामग्री खरीदने में कर सकेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि भजन-कीर्तन हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. इन परंपराओं को सुरक्षित रखना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है. ग्राम पमशाला के इस मंदिर में 27 अक्टूबर से प्रतिदिन सुबह 8 बजे और शाम 5 बजे भजन-कीर्तन हो रहे हैं. महीनेभर चलने वाले इस आयोजन में 62 मंडलियां लगातार अपनी भागीदारी निभा रही हैं, जिसका समापन 24 नवंबर को होगा.

सेवा और परोपकार को बताया मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जीवन बेहद अनमोल है और इसकी वास्तविक सार्थकता दूसरों के काम आने में है. जरूरतमंदों की सहायता करना, दूसरों के दुख को समझना और समाज के हित में योगदान देना ही सच्चे धर्म का स्वरूप है. उन्होंने कहा कि हमारी धार्मिक परंपराएं केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हमें सेवा, सद्भाव, भाईचारे और परोपकार की भी सीख देती हैं. ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी एकता मजबूत करने का माध्यम बनते हैं. आधुनिक शिक्षा और विकास के साथ युवाओं का अपनी संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से जुड़े रहना भी जरूरी है.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

परंपराओं को बचाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कार्तिक मास में लगातार भजन-कीर्तन करने वाली सभी 62 मंडलियों के सदस्यों और पदाधिकारियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की असली पहचान उसकी समृद्ध लोक संस्कृति में समाहित है. कर्मा, दमकच, झूमर और महादेव नाचा जैसी सांस्कृतिक विधाएं प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं. इन लोक परंपराओं में पूर्वजों का ज्ञान, जीवन दर्शन और सामाजिक एकता की भावना दिखाई देती है. सरकार इन सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित करने और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने जशपुर में मेडिकल की पढ़ाई शुरू होने को भी जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को अपने जिले में चिकित्सा शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा और भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी.

संत गहिरा गुरु महाराज के योगदान को किया याद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के गौरवशाली इतिहास और सामाजिक योगदान का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इस समाज ने स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक जागरण और सांस्कृतिक संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. मुख्यमंत्री ने महान संत गहिरा गुरु महाराज को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन तपस्या, समाज सुधार और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया. रामायण की शिक्षा और आध्यात्मिक जागरण के माध्यम से उन्होंने लोगों को सदाचार, अनुशासन और नैतिक जीवन अपनाने की प्रेरणा दी. उन्होंने नशे और मांसाहार से दूर रहकर सात्विक जीवन जीने का संदेश भी दिया. मुख्यमंत्री ने कंवर धाम के केंद्रीय कार्यालय की स्थापना और समाज को संगठित करने में योगदान देने वाले दिवंगत समाजजनों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की.

CM ने गिनाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं, जबकि आवास प्लस 2024 के अंतर्गत 3 लाख 65 हजार अतिरिक्त आवास मिले हैं. किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है. महतारी वंदन योजना के माध्यम से करीब 68 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं. वहीं, श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 55 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं. भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जबकि तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया है और चरण पादुका योजना फिर शुरू की गई है. मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी देते हुए कहा कि नागरिक बिजली ट्रांसफार्मर बदलने, फौती नामांतरण, आय, जाति, निवास और विवाह प्रमाण पत्र जैसी समस्याओं के लिए 24 घंटे शिकायत दर्ज करा सकते हैं. थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने की स्थिति में भी इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा सेवा सेतु पोर्टल के जरिए मोबाइल से आवेदन कर घर बैठे विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है. उन्होंने फरसाबहार क्षेत्र के पंडरपानी और बंदरचुआ में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया.

यह भी पढ़ें : CG News: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत का प्रदर्शन

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]