November 24, 2026 6:39 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14159/195)

Advertisement Carousel

CG News: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत का प्रदर्शन

CG News: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत का प्रदर्शन
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत का प्रदर्शन

CG News: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है. भारत व्यापार संवर्धन संगठन यानी ITPO की ओर से आयोजित इस मेले में छत्तीसगढ़ का पवेलियन अपनी प्राचीन धरोहरों और ऐतिहासिक दस्तावेजों के कारण खास पहचान बना रहा है. हॉल नंबर 4 के प्रथम तल पर करीब 1,000 वर्ग मीटर में तैयार किए गए इस पवेलियन में पुरातत्व विभाग की ओर से दुर्लभ पांडुलिपियां, ताम्रपत्र और ऐतिहासिक अभिलेख प्रदर्शित किए गए हैं. इनमें आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्र के संग्रह से जुड़ी कई महत्वपूर्ण धरोहरें भी शामिल हैं.

रायपुर : अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन

CM साय ने बताई बदलते छत्तीसगढ़ की पहचान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 20 नवंबर को भारत मंडपम पहुंचे और छत्तीसगढ़ पवेलियन का अवलोकन करने के साथ वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब एक नए रूप में सामने आ रही है. जिस बस्तर और छत्तीसगढ़ को पहले नक्सलवाद और चुनौतियों के संदर्भ में जाना जाता था, आज वही प्रदेश अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता, लोक परंपराओं और विकास की संभावनाओं के लिए पहचान बना रहा है. व्यापार मेले में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ का स्वरूप इसी परिवर्तन को दर्शाता है, जहां पुरानी परंपराओं के साथ आधुनिक विकास और स्थानीय हुनर को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया है.

Raipur: Rare manuscripts and copper plates on display at the Chhattisgarh Pavilion of the International Trade Fair.

कल्चुरि काल के दस्तावेजों में छिपा इतिहास

छत्तीसगढ़ पवेलियन में प्रदर्शित ऐतिहासिक वस्तुओं में कल्चुरि काल की औषधीय पांडुलिपियां और ताम्रपत्र विशेष महत्व रखते हैं. रतनपुर के कल्चुरि शासनकाल से संबंधित खूब तमाशा और नासकेत नाम की औषधीय पांडुलिपियां यहां रखी गई हैं. इसके अलावा रायपुर के कल्चुरि राजवंश के अंतिम शासक अमर सिंह देव की ओर से वर्ष 1735 में जारी किया गया ताम्रपत्र भी प्रदर्शनी का हिस्सा है. यह दस्तावेज उस दौर की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. वहीं, गढ़ामंडल की वीरांगना रानी दुर्गावती के समय से जुड़ी स्वर्णाक्षरों में लिखी दुर्लभ पांडुलिपि और गोस्वामी तुलसीदास की शिष्य परंपरा से संबंधित सुषेनदास महाराज की रामायण विषयक पांडुलिपि भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण बनी हुई हैं.

Raipur: Rare manuscripts and copper plates on display at the Chhattisgarh Pavilion of the International Trade Fair.

1858 की पांडुलिपि में दर्ज है छत्तीसगढ़ का इतिहास

इस प्रदर्शनी की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरों में बाबू रेवाराम कायस्थ पंडित की वर्ष 1858 में लिखी पांडुलिपि तवारीख-ए-हैहैय राजाओं की भी शामिल है. इसे छत्तीसगढ़ के इतिहास की पहली पांडुलिपि माना जाता है. रतनपुर को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले बाबू रेवाराम इतिहासकार, कवि और विद्वान थे. उनके इस ग्रंथ में छत्तीसगढ़ के हैहैयवंशी यानी कल्चुरि राजाओं और उनके शासनकाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं. इसके साथ ही ग्वालियर के महाराजा दौलतराव सिंधिया के शासनकाल में मोड़ी लिपि में तैयार की गई कर संबंधी सनद भी प्रदर्शित है, जो तत्कालीन राजस्व व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज की जानकारी देती है.

Raipur: Rare manuscripts and copper plates on display at the Chhattisgarh Pavilion of the International Trade Fair.

प्रथम विश्वयुद्ध से पहले का हिसाब और जेल में बनी पत्रिका

प्रदर्शनी में एक ऐसी हस्तलिखित व्यय विवरणिका भी रखी गई है, जो प्रथम विश्वयुद्ध से ठीक पहले यानी वर्ष 1913 के आसपास की आर्थिक परिस्थितियों को समझने का अवसर देती है. इसे बिलासपुर के विद्वान पंडित रघुवंशनाथ ठाकुर ने तैयार किया था, जो ई. राघवेंद्र राव के गुरु और मार्गदर्शक रहे थे. इस दस्तावेज में उस समय की आर्थिक स्थिति, रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम और वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी जानकारियां दर्ज हैं. वहीं, प्रदर्शनी का एक और खास आकर्षण श्रीकृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र की मूल प्रति है. इसे भारत की पहली हस्तलिखित जेल पत्रिका माना जाता है. छत्तीसगढ़ के गांधी कहे जाने वाले स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुंदरलाल शर्मा ने असहयोग आंदोलन के दौरान रायपुर जेल में रहते हुए 1921-22 में इस सचित्र द्विमासिक पत्रिका के छह अंक तैयार किए थे. इसमें स्वतंत्रता सेनानियों और कैदियों के साथ जेल में होने वाले दुर्व्यवहार तथा वहां की कठिन परिस्थितियों का वर्णन किया गया था.

Raipur: Rare manuscripts and copper plates on display at the Chhattisgarh Pavilion of the International Trade Fair.

ज्ञान भारतम मिशन से सुरक्षित होगी प्राचीन विरासत

छत्तीसगढ़ की इन ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित करने के साथ उनके संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है. केंद्र सरकार के ज्ञान भारतम मिशन के तहत देशभर की प्राचीन पांडुलिपियों की खोज, सर्वेक्षण, सूचीकरण, संरक्षण, संवर्धन और डिजिटलीकरण का कार्य किया जा रहा है. इसका उद्देश्य भारत की हस्तलिखित ज्ञान परंपरा को सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है. विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप यह पहल सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और प्राचीन ज्ञान को नई पीढ़ी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण है. गौरतलब है कि 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 13 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ का पवेलियन भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 के प्रथम तल पर स्टॉल नंबर 4F-03-A में स्थित है, जहां ऐतिहासिक धरोहरों के साथ प्रदेश की पारंपरिक कला, शिल्प, स्थानीय उत्पादों और विकास की संभावनाओं को भी प्रदर्शित किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG Success Story: किसान तुहर टोकन ऐप से आसान हुई धान बिक्री, मरवाही के किसान दिनेश राय ने बेचा 80 क्विंटल धान

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]