CG News: रायपुर में CM साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद से मुक्त बस्तर और पुलिस सम्मान पर कही बड़ी बात
CG News: देशभरवां स्व में 80तंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, छत्तीसगढ़ में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण किया, इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया.

स्वतंत्रता दिवस को बताया संकल्प का अवसर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मां भारती की वंदना करने और देश के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने का अवसर है, उन्होंने कहा कि यह दिन विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का भी अवसर है, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया, उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के त्याग और बलिदान को देश की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया.
बस्तर में बदलाव का किया जिक्र
CM साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है, उन्होंने कहा कि माओवाद से मुक्त हो रहे बस्तर में अब तिरंगा यात्राओं के जरिए स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जा रहा है, जो इलाके कभी हिंसा और भय से प्रभावित थे, वहां आज शांति, विश्वास और विकास का नया माहौल बन रहा है, मुख्यमंत्री ने बस्तर के सर्वांगीण विकास को डबल इंजन सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताया.
पुलिस अधिकारियों को मिला सम्मान
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक एवं अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया, इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक रामवतार सिंह राजपूत, धमतरी को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया, वहीं 10 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय पुलिस पदक प्रदान किए गए, सम्मान पाने वालों में श्वेता सिन्हा, निवेदिता पॉल और तारकेश्वर पटेल समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे.
सम्मानित पुलिसकर्मियों को CM ने दी बधाई
रायपुर पुलिस के उपायुक्त, जोन मध्य, तारकेश्वर पटेल को भी भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया, मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी, उन्होंने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की, स्वतंत्रता दिवस के इस समारोह में पुलिस सम्मान के साथ प्रदेश के विकास, बस्तर में शांति और विकसित भारत के संकल्प को भी प्रमुखता दी गई, समारोह ने राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का संदेश दिया.
