CG News: रायपुर में CM साय ने फहराया तिरंगा, AI मिशन और रोजगार को लेकर किए बड़े ऐलान
CG News: छत्तीसगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया, रायपुर के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी, इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली, समारोह में 17 प्लाटून ने हिस्सा लिया, घुड़सवार दल, डॉग स्क्वॉड और बैंड प्लाटून की आकर्षक प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान खींचा, वहीं 843 स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.

AI मिशन से बदलेगी राज्य की अर्थव्यवस्था
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में राज्य के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, उन्होंने बताया कि सरकार ने 500 करोड़ रुपए के छत्तीसगढ़ राज्य AI मिशन को मंजूरी दी है, इसके तहत 100 AI डेटा लैब, पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और 50 से अधिक AI आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी, करीब छह लाख विद्यार्थियों और डेढ़ लाख शासकीय कर्मचारियों को AI का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है, सरकार का उद्देश्य राज्य को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना है.
![]()
खिलाड़ियों के लिए खुलेंगे नए अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर देने के लिए खेल अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है, इसी दिशा में मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन शुरू किया जाएगा, ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को DSP पद पर पदोन्नत करने और 30 लाख रुपए की सम्मान राशि देने का फैसला लिया गया है, इसके अलावा 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सरकारी सेवा के अवसर भी खोले गए हैं.
निवेश और रोजगार को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री ने नई औद्योगिक नीति का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कोर सेक्टर के साथ नए और उभरते उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रमों के जरिए अब तक 8 लाख 23 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, इनसे करीब 1 लाख 74 हजार रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है, नवा रायपुर की पहली गारमेंट इकाई से 4,600 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है, वहीं प्रदेश में 23 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं.
बस्तर में बदलाव की दिखी तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवाद से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहे बस्तर में अब बदलाव साफ नजर आ रहा है, बीजापुर के गोरना स्थित स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा पूरे सम्मान के साथ फहराया गया, ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र में बदलते माहौल और नए विश्वास का प्रतीक बताया, वहीं रायपुर के मुख्य समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया, इस दौरान एक राष्ट्रपति पदक, 10 पुलिस पदक और दो सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए, बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण किया, विधानसभा परिसर में सचिव दिनेश शर्मा ने तिरंगा फहराया, जबकि भाजपा कार्यालय में संगठन महामंत्री पवन साय ने ध्वजारोहण कर देश की एकता और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया.

