October 29, 2026 6:18 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: CM साय ने दिए 2,009 विकास कार्यों के तोहफे, स्कूल भवन और स्मृति द्वार समेत 3 घोषणाएं

CG News: CM साय ने दिए 2,009 विकास कार्यों के तोहफे, स्कूल भवन और स्मृति द्वार समेत 3 घोषणाएं
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: CM साय ने दिए 2,009 विकास कार्यों के तोहफे, स्कूल भवन और स्मृति द्वार समेत 3 घोषणाएं

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है. रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम के जरिए उन्होंने ग्राम चिरई-जसवंतपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान जिले में कुल 202 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत के 2,009 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय जी की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण

202 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में 156 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत वाले 1,863 कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जबकि 45 करोड़ 97 लाख रुपये के 146 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण हुआ. इन कार्यों से जिले में बुनियादी सुविधाओं और विकास गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है, प्रतिमा अनावरण के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय लरंग साय को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि लरंग साय ने विधायक, सांसद और मंत्री के रूप में जनसेवा करते हुए गरीबों, वंचितों और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. मुख्यमंत्री ने उनके साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए उनके सरल व्यक्तित्व और जनकल्याण के प्रति समर्पण का उल्लेख किया.

सरगुजा अंचल सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री ने की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन घोषणाएं कीं.
• शंकरगढ़ के बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के जर्जर भवन की जगह नए विद्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा.
• चांदो में सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बड़े सामुदायिक भवन का निर्माण होगा.
• स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा स्थल के पास स्मृति द्वार बनाया जाएगा.
इन घोषणाओं से शिक्षा, सामुदायिक गतिविधियों और ऐतिहासिक स्मृतियों को संरक्षित करने से जुड़े कार्यों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

सरगुजा अंचल सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय

गरीब और विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए योजनाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए काम कर रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार, बैगा और अबूझमाड़िया समुदायों के लिए आवास तथा बिजली, पेयजल और राशन जैसी सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख किया.
उन्होंने यह भी बताया कि बस्तर में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए 15 हजार अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवासों को स्वीकृति मिली है.

15 नवंबर से धान खरीदी, 360 नए केंद्र खोलने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने किसानों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी. सरकार के मुताबिक, धान 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदा जाएगा. किसानों की सुविधा के लिए 360 नए धान खरीदी केंद्र शुरू करने की भी जानकारी दी गई.
इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्रहण की पारिश्रमिक दर 4,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा किए जाने और भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया गया.

सुशासन और जनकल्याण पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसी व्यवस्थाओं के जरिए प्रशासन को अधिक पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है.
कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे. मंत्रियों ने स्वर्गीय लरंग साय के योगदान को याद करते हुए जिले में विकास कार्यों को गति देने की बात कही.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ समेत प्रभावित राज्यों को केंद्र की मदद का आश्वासन, अमित शाह ने CM साय से की चर्चा