CG News: मुख्यमंत्री साय का 26 नवंबर को होगा जनदर्शन, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आमजन से करेंगे मुलाकात
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक बार फिर जनदर्शन कार्यक्रम के जरिए आम जनता से सीधे संवाद करेंगे. मुख्यमंत्री का जनदर्शन गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा. इस दौरान मुख्यमंत्री आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे.
![]()
मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं
जनदर्शन के दौरान प्रदेश के नागरिकों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आम लोगों से उनकी परेशानियों और मांगों के संबंध में जानकारी लेंगे. इसके साथ ही समस्याओं के त्वरित और उचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे.

लंबे अंतराल के बाद फिर होगी शुरुआत
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम लंबे समय के अंतराल के बाद एक बार फिर आयोजित होने जा रहा है. इससे पहले सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में नियमित रूप से जनदर्शन का आयोजन किया जाता रहा है. इस कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने और उनके समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता रहा है.

One Response