November 23, 2026 4:15 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14159/195)

Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ में 10 हजार मीट्रिक टन क्षमता की रेयर अर्थ मैग्नेट यूनिट स्थापित करेगी AIRL, सरकार के साथ हुआ बड़ा एमओयू

CG News: छत्तीसगढ़ में 10 हजार मीट्रिक टन क्षमता की रेयर अर्थ मैग्नेट यूनिट स्थापित करेगी AIRL, सरकार के साथ हुआ बड़ा एमओयू
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ में 10 हजार मीट्रिक टन क्षमता की रेयर अर्थ मैग्नेट यूनिट स्थापित करेगी AIRL, सरकार के साथ हुआ बड़ा एमओयू

CG News: छत्तीसगढ़ को आधुनिक तकनीक और क्रिटिकल मिनरल आधारित उद्योगों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. अर्थ इंडिया रिसोर्सेज लिमिटेड (AIRL), रायपुर ने राज्य में 10 हजार मीट्रिक टन वार्षिक उत्पादन क्षमता वाली रेयर अर्थ मैग्नेट मैन्युफैक्चरिंग एवं रिसाइक्लिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है. इस परियोजना के तहत अत्याधुनिक रिसर्च लैब और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी विकसित किया जाएगा. इसे राज्य में औद्योगिक आत्मनिर्भरता, तकनीकी अनुसंधान और नए उद्योगों के विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

A photograph from the MoU ceremony

मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में हुआ समझौता

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर 19 नवंबर को मेफेयर लेक रिसॉर्ट में छत्तीसगढ़ शासन और कंपनी के बीच एमओयू किया गया. यह समझौता छत्तीसगढ़ शासन और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त आयोजन ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 : इन्विटेशन टू इन्वेस्ट’ के दौरान संपन्न हुआ. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से युवा उद्योगपति, उद्यमी और नीति निर्धारक शामिल हुए. आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाना और औद्योगिक नवाचार को प्रोत्साहित करना था.

दुनिया में बढ़ रही है रेयर अर्थ मैग्नेट की मांग

आज इलेक्ट्रिक व्हीकल, रक्षा उपकरण, क्लीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में क्रिटिकल मिनरल की भूमिका बेहद अहम हो गई है. इन खनिजों से तैयार होने वाले रेयर अर्थ मैग्नेट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है. फिलहाल इस उद्योग की सप्लाई चेन और प्रसंस्करण क्षमता पर दुनिया के कुछ चुनिंदा देशों का दबदबा है. ऐसे में भारत के लिए स्वदेशी तकनीक विकसित करना, खनिजों का प्रसंस्करण करना और देश में ही इनका विनिर्माण बढ़ाना रणनीतिक रूप से जरूरी हो गया है. AIRL का निवेश प्रस्ताव इसी राष्ट्रीय जरूरत को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.

A photograph from the MoU ceremony

120 टन से 10 हजार टन तक पहुंचेगी उत्पादन क्षमता

अर्थ इंडिया रिसोर्सेज लिमिटेड फिलहाल अपनी तकनीकी दक्षता और सफल प्रक्रियात्मक प्रयोगों के आधार पर प्रतिवर्ष 120 मीट्रिक टन उत्पादन क्षमता के साथ काम कर रही है. अब कंपनी छत्तीसगढ़ में अपनी औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार करने जा रही है. इसके लिए 10 हजार मीट्रिक टन सालाना क्षमता वाली रेयर अर्थ मैग्नेट निर्माण एवं रिसाइक्लिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है. इस परियोजना से क्रिटिकल मिनरल के प्रसंस्करण के साथ खनन अपशिष्ट के पुनर्चक्रण और लौह, टिन एवं नॉन-फेरस अयस्कों से जुड़े उद्योगों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है.

रिसर्च लैब और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर भी होगा काम

परियोजना में आधुनिक अनुसंधान प्रयोगशाला और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को भी शामिल किया गया है. इससे क्रिटिकल मिनरल के क्षेत्र में नई तकनीकों के विकास और वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा. कंपनी के प्रमोटर्स और डायरेक्टर्स ने तकनीकी ज्ञान, कौशल और उत्पादन प्रक्रियाओं से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण विभिन्न निर्धारित संस्थानों से प्राप्त किया है. इसके अलावा राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं और रेडियोएक्टिव सामग्री की वैज्ञानिक हैंडलिंग से जुड़े केंद्र सरकार के निर्धारित प्रशिक्षण, प्रमाणन और अन्य जरूरी औपचारिकताएं भी पूरी की गई हैं. कंपनी की तकनीकी योग्यता और आवश्यक प्रमाणपत्रों का परीक्षण करने के बाद छत्तीसगढ़ स्टेट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड यानी एसआईपीबी ने प्रस्ताव पर सहमति दी. इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर शासन और AIRL के बीच एमओयू संपन्न कराया गया.

मुख्यमंत्री ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन

समझौते के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कंपनी के प्रतिनिधियों से परियोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की और इसके क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों को समझा. उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार परियोजना से जुड़ी कठिनाइयों को दूर करने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ और ‘नवा अंजोर’ के लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए राज्य सरकार उद्योगों और निवेशकों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध कुमार सिंह और कंपनी के प्रमोटर एवं डायरेक्टर जयेंद्र नारंग, दुष्यंत दास, ऋषिराज नारंग, योगेंद्र नारंग, प्रतीश गोयल, वेदसौरभ नारंग और श्रेयांश दास सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी ने इस समझौते को छत्तीसगढ़ के औद्योगिक और तकनीकी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

यह भी पढ़ें : CG Special Story: छत्तीसगढ़ के बारसूर में आज भी जीवित है प्राचीन चक्रकोट राज्य का इतिहास, जानिए बत्तीसा मंदिर से जुड़ी रहस्यमयी कहानियां