CG News: छत्तीसगढ़ में सितंबर में छुट्टियों की भरमार, 3 दिन लगातार बंद रहेंगे दफ्तर
CG News: छत्तीसगढ़ में सितंबर 2026 का महीना छुट्टियों के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है. 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 14 सितंबर को हरितालिका तीज के अवसर पर शासकीय अवकाश रहेगा. इन मौकों पर सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे. इसके अलावा शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियां भी इस महीने में रहेंगी.
जन्माष्टमी पर 3 दिन की छुट्टी
4 सितंबर को जन्माष्टमी के शासकीय अवकाश के बाद 5 सितंबर शनिवार और 6 सितंबर रविवार है. ऐसे में सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को लगातार तीन दिन का अवकाश मिलेगा. इसके बाद 14 सितंबर को हरितालिका तीज पर फिर शासकीय छुट्टी रहेगी. छत्तीसगढ़ में तीज का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व माना जाता है.
15 सितंबर को स्थानीय अवकाश
हरितालिका तीज के अगले दिन 15 सितंबर को नुआखाई पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश का प्रावधान है. यह छुट्टी संबंधित जिले के स्थानीय आदेश के अनुसार लागू होगी. इसके अलावा सितंबर में हरछठ, पोला, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती, नवाखाई, ढोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी जैसे पर्वों पर ऐच्छिक अवकाश भी रखा गया है.
बैंक भी इन तारीखों पर रहेंगे बंद
सितंबर में बैंकिंग सेवाओं पर भी छुट्टियों का असर रहेगा. 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 6, 13, 20 और 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी. इसलिए बैंक से जुड़े जरूरी काम करने वाले लोगों को छुट्टियों की तारीख देखकर पहले से अपनी योजना बनानी चाहिए.
जरूरी काम पहले निपटा लें
सितंबर में शासकीय अवकाश, स्थानीय छुट्टी और नियमित सप्ताहांत अवकाश के कारण कई संस्थानों में कामकाज प्रभावित हो सकता है. ऐसे में सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज या बैंक से जुड़े जरूरी काम करने वालों के लिए छुट्टियों की तारीखों पर नजर रखना जरूरी है. समय रहते जरूरी काम निपटाने से अंतिम समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है.
यह भी पढ़ें : CG News: CG हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, संजय अग्रवाल राजस्थान जाएंगे



