CG News: राज्य के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए बड़ी खबर, शुरू हुई पुरस्कार आवेदन प्रक्रिया
CG News: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है, खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न खेल पुरस्कारों और प्रोत्साहन योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, पात्र खिलाड़ी, प्रशिक्षक और निर्णायक 5 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं.

इन पुरस्कारों के लिए मांगे गए आवेदन
विभाग ने शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी सहित कई योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है.
ऑनलाइन माध्यम से होंगे आवेदन
खेल पुरस्कार, नगद राशि, खेलवृत्ति, प्रेरणा निधि और डाइट मनी के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, आवेदन का निर्धारित प्रारूप विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है, राज्य खेल संघों की अनुशंसा सहित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है, खिलाड़ी अपने आवेदन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण या संबंधित जिला कार्यालयों में जमा कर सकते हैं.
पंकज विक्रम सम्मान के लिए नियम
शहीद पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन राज्य खेल संघों की अनुशंसा के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, इस सम्मान के लिए खिलाड़ी सीधे संचालनालय या जिला कार्यालय में आवेदन जमा नहीं कर सकेंगे, यदि किसी खिलाड़ी को मान्यता प्राप्त संघ से अनुशंसा नहीं मिली है लेकिन उसकी उपलब्धि बेहतर है, तो वह अपनी उपलब्धियों का विवरण देते हुए निर्धारित प्रारूप में सीधे आवेदन जमा कर सकता है.




