July 16, 2026 7:11 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13910/143)
Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, नहीं तो छूट जाएगा मौका

CG News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, नहीं तो छूट जाएगा मौका
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, नहीं तो छूट जाएगा मौका

CG News: छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की फसलों का बीमा कराया जा रहा है. कृषि विभाग ने प्रदेश के गैर-ऋणी यानी अऋणी किसानों से 31 जुलाई 2026 तक अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अपील की है. विभाग का कहना है कि समय पर फसल बीमा कराने से प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता मिल सकेगी.

PMFBY

किसानों को सुरक्षा देगी फसल बीमा योजना

प्रदेश में बदलते मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का काम कर रही है. इस योजना के तहत सूखा, बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, कीट प्रकोप और फसल रोग जैसी परिस्थितियों से होने वाले नुकसान को कवर किया जाता है, फसल खराब होने की स्थिति में पात्र किसानों को बीमा राशि के रूप में आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे उन्हें नुकसान के बाद आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता.

Chhattisgarh Kisan Bima Yojana Central Government Application will be done till 31st July Chhattisgarh Government

ऋणी और गैर-ऋणी किसानों के लिए अलग व्यवस्था

कृषि विभाग के अनुसार, जिन किसानों ने फसल ऋण लिया है, उनका बीमा संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा. वहीं, गैर-ऋणी किसानों को खुद आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, अऋणी किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC या अधिकृत बीमा केंद्र पर जाकर फसल बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

फसल बीमा के लिए जरूरी दस्तावेज

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. इनमें आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति, भूमि संबंधी दस्तावेज, बुआई प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक की कॉपी, खाता संख्या, IFSC कोड और निर्धारित प्रीमियम राशि शामिल है, कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि आवेदन के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

धान फसल के लिए इतना देना होगा प्रीमियम

खरीफ फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बीमांकित राशि का केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम जमा करना होगा, छत्तीसगढ़ में सिंचित धान फसल के लिए प्रीमियम राशि 1,100 रुपये प्रति हेक्टेयर और असिंचित धान के लिए 880 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है. फसल नुकसान होने पर पात्र किसानों को नियमों के अनुसार बीमा दावा राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

कृषि विभाग ने किसानों से की अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए समय पर अपनी फसलों का बीमा जरूर कराएं. अधिकारियों ने किसानों को 31 जुलाई 2026 की अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है, किसान अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या नजदीकी CSC केंद्र से संपर्क कर सकते हैं, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और खेती को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद करती है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, गलत तरीके से धर्म परिवर्तन पर 20 साल तक सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]