CG News: छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन और एक्सिस बैंक के बीच बड़ा करार, मिलेगा 1.10 करोड़ का बीमा कवर
CG News: छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है, निगम प्रबंधन और एक्सिस बैंक के बीच सैलरी एमओयू यानी समझौता ज्ञापन किया गया है, इस करार से निगम के कर्मचारियों और उनके परिवारों को कई वित्तीय सुरक्षा सुविधाएं मिलेंगी, नवा रायपुर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू की मौजूदगी में यह समझौता हुआ, इस दौरान निगम के प्रबंध संचालक और एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे,
कर्मचारियों को मिलेगा बीमा सुरक्षा कवर
समझौते के तहत एक्सिस बैंक में सैलरी अकाउंट खोलने वाले निगम के नियमित कर्मचारियों और दैनिक वेतन श्रमिकों को 1.10 करोड़ रुपए तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जाएगा, इसके अलावा प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपए का बीमा कवर भी मिलेगा, कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके परिवार को शिक्षा सहायता के रूप में 8 लाख रुपए तक की मदद उपलब्ध कराई जाएगी,
कम प्रीमियम में हेल्थ और एक्सीडेंट कवर
एमओयू के तहत कर्मचारियों को केवल 2499 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर 30 लाख रुपए तक का हेल्थ टॉप अप कवर और 30 लाख रुपए तक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर लेने की सुविधा भी मिलेगी, निगम अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू ने कहा कि इस समझौते से कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर बैंकिंग सुविधा, बीमा सुरक्षा और वित्तीय सहायता का लाभ मिलेगा,
कर्मचारियों ने जताया आभार
इस नई सुविधा को लेकर निगम कर्मचारियों में खुशी का माहौल है, कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन और अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू का आभार व्यक्त किया है, वहीं कार्यक्रम के दौरान बैकुंठपुर, जिला कोरिया निवासी श्रीमती पूनम कूजूर को चतुर्थ श्रेणी पद पर अनुकंपा नियुक्ति आदेश भी प्रदान किया गया, जिससे उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है,
