CG News: चार सरकारी योजनाओं का मिला लाभ, भूमिहीन मजदूर परिवार की बदली तस्वीर
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के गरीब और भूमिहीन परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही हैं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिलने से हजारों परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं.

सरगुजा के परिवार की बदली जिंदगी
सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम करजी निवासी जनेऊराम नायक का परिवार इन योजनाओं का लाभ पाने वाले परिवारों में शामिल है. भूमिहीन होने के कारण उनका परिवार लंबे समय तक कृषि मजदूरी पर निर्भर था, लेकिन अब सरकारी योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है, जनेऊराम नायक को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है. इस राशि से परिवार की घरेलू जरूरतों और दैनिक खर्चों को पूरा करने में मदद मिल रही है.
पक्का घर और गैस कनेक्शन की सुविधा
परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान मिला है, जिससे उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध हुआ है. वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने से अब परिवार धुआं रहित स्वच्छ रसोई का लाभ उठा रहा है, परिवार की महिला सदस्य को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है. इससे घरेलू जरूरतों को पूरा करने में अतिरिक्त सहयोग मिल रहा है.
परिवार ने जताया आभार
जनेऊराम नायक ने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से उनके परिवार का जीवन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आत्मनिर्भर बना है. उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इन योजनाओं ने गरीब और भूमिहीन परिवारों को सम्मान के साथ जीवन जीने का नया अवसर दिया है.
