November 28, 2026 7:34 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14159/195)

Advertisement Carousel

CG News: पीएम आवास योजना 2.0 के तहत रायपुर में 1112 मकानों का आवंटन, 27 नवंबर से आवेदन शुरू

CG News: पीएम आवास योजना 2.0 के तहत रायपुर में 1112 मकानों का आवंटन, 27 नवंबर से आवेदन शुरू
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: पीएम आवास योजना 2.0 के तहत रायपुर में 1112 मकानों का आवंटन, 27 नवंबर से आवेदन शुरू

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत शहर में 1112 मकानों का आवंटन किया जाएगा. इन मकानों की अनुमानित कीमत 3.25 लाख रुपये निर्धारित की गई है. इसके तहत पात्र लाभार्थियों को 325 वर्गफीट क्षेत्रफल का पक्का मकान मिलेगा.

प्रधानमंत्री आवास योजना में 672 मकानों के लिए लॉटरी, 1787 पात्र हितग्राही  शामिल, रायपुर में बनेंगे 100 नए आवास | Pm Awas Yojana 672 Houses Lottery  1787 Eligible ...

आवेदन की प्रक्रिया शुरू

कम कीमत पर पक्का घर मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. नगर निगम ने मकानों के आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक आवेदक 27 नवंबर से 11 दिसंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. वहीं, 21 दिसंबर को आवेदकों की प्रारंभिक सूची जारी की जाएगी.

PM Awas Yojana: 15 हजार नए आवास को मिली मंजूरी, CM बोले- साकार होगा गरीबों  का सपना | Pm Awas Yojana 15 Thousand New Houses Got Approval - Patrika News

चार स्थानों पर मिलेंगे मकान

रायपुर के चार अलग-अलग इलाकों में इन मकानों का आवंटन किया जाएगा. इसमें सरोजा में 480, कचना में 544, अमलीडीह में 60 और बोरियाखुर्द में 28 मकान शामिल हैं. अलग-अलग स्थानों पर मकान उपलब्ध होने से आवेदकों को अपनी सुविधा के अनुसार क्षेत्र चुनने का अवसर मिलेगा.

अकबर नगर निगल रहा आशियानों का सपना, कब मिलेंगे पीएम आवास? - Pradhan Mantri Awas  Yojana

नगर निगम में हेल्प डेस्क की सुविधा

ऑनलाइन आवेदन करने वाले लोगों की सहायता के लिए नगर निगम मुख्यालय के सिंगल विंडो सेंटर में हेल्प डेस्क शुरू की गई है. यहां आवेदकों को फॉर्म भरने, जरूरी दस्तावेजों और पात्रता संबंधी जानकारी दी जाएगी. जिन लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हो रही है, वे हेल्प डेस्क पर पहुंचकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, सर्वे के साथ  मिलेगा मनरेगा जॉब कार्ड - PM Awas Yojana Beneficiaries to Receive Job Cards  Along with Survey

क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है. इसके जरिए झुग्गी-झोपड़ियों और कच्चे मकानों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास देने का प्रयास किया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र परिवार के पास अपना मजबूत घर हो.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाना होगा. यहां ‘Apply for PMAY U 2.0’ विकल्प चुनकर अपनी आय श्रेणी का चयन करना होगा. इसके बाद आधार नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन पूरा करना होगा. जरूरी जानकारी भरने और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन फॉर्म जमा किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें : CG News : कच्चे मकान से पक्के घर तक पहुंचा सुखनी का परिवार, पीएम-जनमन और महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी