Jashpur News: जशपुर में ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ प्रदर्शनी, ISRO की मोबाइल बस से बच्चों को मिला अंतरिक्ष विज्ञान का अनुभव
Jashpur News: जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में ISRO की विशेष मोबाइल प्रदर्शनी बस ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों से संवाद किया।
छात्रों ने साझा की अंतरिक्ष की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने चंद्रयान, मंगलयान, PSLV और GSLV जैसे अंतरिक्ष अभियानों के मॉडल और जानकारी प्रस्तुत की। बच्चों की विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और समझ ने सभी को प्रभावित किया, इस पहल के माध्यम से जशपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के 10,000 से अधिक विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के हर बच्चे तक विज्ञान और तकनीक की पहुंच सुनिश्चित की जाए। ऐसे प्रयास बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को मजबूत करते हैं, ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ जैसी पहल न केवल शिक्षा को रोचक बनाती है, बल्कि युवाओं को भविष्य में विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती है।

