CG News: छत्तीसगढ़ के बुलगा गांव में जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लूण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बुलगा में जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल कनेक्शन पहुंचाया गया है। इससे ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

महिलाओं को मिली बड़ी राहत
पहले जहां महिलाओं को पानी लाने के लिए दूर-दराज तक जाना पड़ता था, वहीं अब घर-आंगन में ही नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई है, ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि अब पानी लाने में लगने वाला समय खेती-किसानी और घरेलू कार्यों में उपयोग हो रहा है, जिससे उनकी जीवनशैली और आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।
ग्रामीणों ने जताया आभार
गांव की निवासी जीवंती बाई ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब जीवन पहले से कहीं अधिक आसान और सम्मानजनक हो गया है।
प्रशासन की सक्रिय भूमिका
जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समन्वित प्रयासों से इस गांव सहित दूरस्थ क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के लक्ष्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं, यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के साथ-साथ जीवन स्तर सुधारने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

