CG News: बिलासपुर में PDS व्यवस्था सुचारू: 70% से ज्यादा राशन भंडारण, 37% हितग्राहियों को मिला खाद्यान्न
CG News: बिलासपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत खाद्यान्न भंडारण और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। अप्रैल से जून 2026 तक के लिए तीन महीने का राशन पहले से ही उपलब्ध करा दिया गया है।
695 दुकानों में 70% से अधिक स्टॉक
जिले की 695 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में आवंटित खाद्यान्न का 70 प्रतिशत से अधिक भंडारण किया जा चुका है। विभाग के अनुसार, कहीं भी स्टोरेज की समस्या नहीं आई है और सभी दुकानों में पर्याप्त व्यवस्था है।

37% हितग्राहियों को मिला राशन
अब तक जिले के 37 प्रतिशत हितग्राहियों को तीन माह का राशन वितरित किया जा चुका है। वितरण प्रक्रिया लगातार जारी है, जिससे बाकी लाभार्थियों तक भी जल्द राशन पहुंचाया जा सके।
ई-पॉस से हो रहा सत्यापन
राशन लेने के लिए हितग्राहियों को ई-पॉस मशीन में फिंगरप्रिंट सत्यापन करना पड़ रहा है। तीन माह का राशन लेने के लिए छह बार सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। विभाग ने साफ किया है कि मशीन में किसी तरह की तकनीकी समस्या नहीं है।
नियमों के अनुसार हो रहा वितरण
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि एपीएल और बीपीएल राशन का वितरण नियमों के अनुसार किया जा रहा है। एपीएल का चावल बीपीएल में समायोजित नहीं किया जा रहा और सभी प्रक्रियाओं का पालन सख्ती से किया जा रहा है।
