CG News: महिला आरक्षण से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी, मुख्यमंत्री साय ने बताया ऐतिहासिक कदम
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण कानून से अब महिलाओं की भूमिका पंचायत से लेकर संसद तक और मजबूत होगी। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी, जो विकसित भारत की नींव को और मजबूत करेगी।
16 अप्रैल को संसद में अहम चर्चा
उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर होने वाली चर्चा इस ऐतिहासिक पहल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। यह कदम महिलाओं के अधिकारों को कानूनी रूप से और मजबूती देगा।
महिला सशक्तिकरण के प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर स्थानीय निकायों में नेतृत्व का अवसर दिया गया है। इसके साथ ही ‘महतारी वंदन योजना’ जैसी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं।
सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र का संकल्प
उन्होंने कहा कि जब नारी सशक्त होती है, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होगा और समाज में सकारात्मक बदलाव की नई दिशा स्थापित होगी।
