Jashpur News: जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त किया गहरा शोक
Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व विधायक और वरिष्ठ समाजसेवी जगेश्वर राम भगत का आकस्मिक निधन हो गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
![]()
CM ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय जगेश्वर राम भगत का जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का प्रयास किया।
समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान
भगत वनवासी कल्याण आश्रम के समर्पित कार्यकर्ता थे और उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनहित को सर्वोपरि रखा। उनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला, मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की है।
