Jashpur News: नवा रायपुर में आदि परब-2026 का समापन, जशपुरे ब्रांड ने महुआ आधारित उत्पादों से बटोरी सुर्खियां
Jashpur News: नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित आदि परब-2026 का समापन जनजातीय संस्कृति और नवाचार के संग हुआ, दो दिवसीय इस महोत्सव में जशपुरे ब्रांड ने अपने पारंपरिक और आधुनिक उत्पादों के साथ विशेष पहचान बनाई.
प्रीमियम पैकेजिंग और गुणवत्ता ने किया आकर्षित
13-14 मार्च को आयोजित इस आयोजन में जशपुरे के स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों की उच्च गुणवत्ता, प्रीमियम पैकेजिंग और पारंपरिक प्रसंस्करण पद्धति ने शोधकर्ताओं, अधिकारियों और आगंतुकों को प्रभावित किया.
![]()
महुआ आधारित उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
प्रदर्शनी में महुआ आधारित उत्पाद सबसे बड़े आकर्षण रहे, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच के अनुरूप जशपुरे ने महुआ को केवल पारंपरिक मद्य के दायरे से बाहर निकालकर एक प्राकृतिक सुपरफूड के रूप में प्रस्तुत किया.
जनजातीय महिलाओं की भागीदारी से बढ़ी पहचान
कार्यक्रम में जशपुरे का प्रतिनिधित्व अनिश्वरी भगत और प्रभा साय ने किया, उन्होंने बताया कि जनजातीय महिलाएं पारंपरिक ज्ञान का उपयोग कर महुआ, मिलेट्स (श्रीअन्न) और विशेष रूप से संसाधित चावल जैसे उत्पादों को आधुनिक बाजार के अनुरूप तैयार कर रही हैं.
जनजातीय आजीविका को मिल रही नई दिशा
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की पहल जनजातीय समुदायों की आजीविका को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, पारंपरिक खाद्य प्रणालियों को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ यह स्थानीय महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बना रही है.
वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का लक्ष्य
जशपूरे का मुख्य उद्देश्य जंगल और जनजातीय समुदायों से जुड़े पारंपरिक खाद्य संसाधनों को सम्मानपूर्वक वैश्विक बाजार तक पहुंचाना है, शोधकर्ताओं और अधिकारियों ने कहा कि यदि पारंपरिक ज्ञान को सही तकनीक और दिशा मिले, तो ये उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान बना सकते हैं.



