CG News: प्रदेश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर दौरे के दौरान प्रदेश में एलपीजी (तरल पेट्रोलियम गैस) की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों को खारिज कर दिया, उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है और लोगों को अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है.

प्रदेश में एलपीजी की कोई कमी नहीं
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में एलपीजी या अन्य आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है, उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत खबरें फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए लोगों को केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए.
ईरान से रवाना हुए दो जहाज
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि एलपीजी आपूर्ति को लेकर भी कोई चिंता की बात नहीं है, उन्होंने कहा कि ईरान से दो जहाज पहले ही रवाना हो चुके हैं और वे एक-दो दिन में भारत पहुंच जाएंगे, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जनता तक समय-समय पर सही जानकारी पहुंचाएं और अफवाहों के प्रसार पर कड़ी नजर रखें, ताकि लोगों में भ्रम की स्थिति न बने.
जनता से की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आम जनता की जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल सरकारी या आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें.



