CG News: CM विष्णुदेव साय की पहल: शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था मजबूत करने 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
CG News: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, इस भर्ती के माध्यम से कुल 700 पदों को भरा जाएगा, जिससे कॉलेजों में शिक्षण और सहायक सेवाओं को मजबूती मिलेगी.
625 सहायक प्राध्यापकों की होगी भर्ती
भर्ती प्रक्रिया के तहत 625 सहायक प्राध्यापक, 50 ग्रंथपाल और 25 क्रीड़ा अधिकारी के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, उच्च शिक्षा विभाग ने इन पदों के लिए आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण कर विस्तृत रोस्टर ब्रेक-अप भी तैयार कर लिया है.
![]()
CGPSC को भेजा गया प्रस्ताव
भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने 24 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को विस्तृत जानकारी के साथ प्रस्ताव भेज दिया है, इसमें शैक्षणिक योग्यता, भर्ती नियम, श्रेणीवार पदों की संख्या, परीक्षा पाठ्यक्रम और विज्ञापन प्रारूप शामिल हैं, आयोग द्वारा औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद जल्द ही भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा.
कई विषयों में होंगी नियुक्तियां
सहायक प्राध्यापक के पदों पर विभिन्न विषयों में भर्ती की जाएगी, इनमें हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भौतिक शास्त्र, गणित, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र और प्राणीशास्त्र के 50-50 पद शामिल हैं, इसके अलावा अर्थशास्त्र, इतिहास और भूगोल में 25-25 पद, कंप्यूटर एप्लीकेशन में 15 पद, वाणिज्य में 75 पद और विधि में 10 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
विद्यार्थियों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण
इन पदों पर नियुक्ति होने से राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, इससे छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी, जब तक नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक कॉलेजों में पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए विभाग ने अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति की व्यवस्था भी की है, यह व्यवस्था सहायक प्राध्यापक, प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारी के पदों पर भी लागू की गई है.
NET-SET और पीएचडी योग्य शिक्षक दे रहे सेवाएं
वर्तमान में अधिकांश अतिथि शिक्षक पीएचडी उपाधिधारी हैं और NET व SET जैसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके हैं, ये शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप छात्रों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं.



