CG News: माघ पूर्णिमा पर कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में भव्य संत समागम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में आयोजित सतगुरु कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब एवं पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहब को चादर एवं श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की.
संत समागम के लिए अनुदान बढ़ाने की घोषणा
मुख्यमंत्री साय ने संत समागम समारोह के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये करने की घोषणा की, उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार समाजिक और धार्मिक आयोजनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है.

छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित प्रदेश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, राज्य को और आगे ले जाकर एक विकसित प्रदेश के रूप में स्थापित करना सरकार का लक्ष्य है.
कबीरपंथ का जनजीवन पर गहरा प्रभाव
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव है, जिसके कारण यहां के लोग शांतिप्रिय हैं, उन्होंने कहा कि, वे बचपन से ही कबीरपंथ से परिचित रहे हैं और उनके गांव बगिया में भी 8 से 10 कबीरपंथी परिवार निवास करते हैं.

डबल इंजन सरकार का लाभ जनता को
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि, दामाखेड़ा को ‘कबीर धर्मनगर’ नाम देने संबंधी राजपत्र प्रकाशन की अंतिम प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही इसे पूर्ण कर लिया जाएगा, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, डबल इंजन सरकार का सीधा लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है, सरकार जनता से किए गए वादों को तेजी से पूरा कर रही है.
नक्सलवाद पर मुख्यमंत्री का बड़ा दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद अब जल्द ही जड़ से समाप्त होने वाला है, उन्होंने दावा किया कि, 31 मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का संबोधन
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब का चादर तिलक समारोह अत्यंत अद्भुत और अलौकिक रहा, उन्होंने कहा कि, पंथ श्री द्वारा वृक्षारोपण, समाज सेवा, नशामुक्ति और युवा उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है, उन्होंने पंथ श्री के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की.
कबीरपंथी समाज की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत
समारोह में पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कबीरपंथी समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया, उन्होंने बताया कि, बसंत पंचमी के अवसर पर कबीरपंथ के 16वें वंशाचार्य पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब का चादर तिलक विधिवत संपन्न हुआ.
देश-विदेश से पहुंचे कबीरपंथी संत
उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष माघ मेला में देश के विभिन्न प्रांतों के साथ-साथ विदेशों से भी कबीरपंथी संत शामिल हुए हैं, आयोजन को शासन-प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, भाटापारा विधायक इंद्र साव, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, ईश्वर साहु, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कबीरपंथी अनुयायी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे.




