CG News: छत्तीसगढ़ में रबी वर्ष 2025-26 के बीज उत्पादन कार्यक्रम में किसानों के पंजीयन की अवधि बढ़ाई गई
CG News: छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रबी वर्ष 2025-26 के बीज उत्पादन कार्यक्रम के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 कर दी है, इससे पहले यह तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित थी, किसानों के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया, क्योंकि वे खरीफ फसलों की उपार्जन और धान खरीदी में व्यस्त थे.

उद्देश्य और लाभ
इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रजनक, आधार और प्रमाणित-1 श्रेणी के उन्नत बीजों का उत्पादन किया जाएगा, यह योजना किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के साथ-साथ बीज उत्पादन में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करती है, निगम ने प्रदेश के समस्त किसानों से अपील की है कि, वे अधिक से अधिक क्षेत्र का पंजीयन कराएँ और आत्मनिर्भर भारत अभियान में सहभागी बनें.
आय और कृषि प्रणाली में सुधार
कार्यक्रम के माध्यम से किसान अपने स्वयं उत्पादित कच्चे बीज को उन्नत बीज में बदल सकते हैं, इससे उनकी आय बढ़ेगी और कृषि प्रणाली मजबूत होगी, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार पंजीयन अवधि बढ़ाने से अधिक किसान जुड़ पाएंगे और रबी फसलों की गुणवत्ता, उत्पादकता और बीज उपलब्धता में सुधार होगा.



