CG News : जशपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूरी मुस्तैदी के साथ
CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप जशपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूरी मुस्तैदी और सुचारू व्यवस्था के साथ जारी है। जिला प्रशासन ने किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी 46 धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
खरीदी की व्यवस्था पर संतोष
धान खरीदी केंद्रों के व्यवस्थित संचालन का प्रत्यक्ष उदाहरण उस समय सामने आया जब पत्थलगांव विकासखंड के व्यवस्थाएं धान खरीदी केंद्र पर अपना धान बेचने पहुंचे किसान अनिल कुमार भगत ने खरीदी की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
पंजीयन मिलान प्रक्रियाएं सुचारू ढंग से संचालित
सूत्रों के अनुसार, धान तौल, पंजीयन मिलान और अन्य प्रक्रियाएं सुचारू ढंग से संचालित की जा रही हैं। किसान अनिल भगत ने कहा कि वे अपने पिता सेतराम भगत के नाम से पंजीकृत सोसायटी के माध्यम से धान बेचने आए थे और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी केंद्र की व्यवस्थाएं अत्यंत संतोषजनक हैं।
निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ समय पर
जिला प्रशासन की टीम लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रही है, ताकि टोकन वितरण, तौल, भंडारण और भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी और तेज बनी रहे। प्रशासन के अनुसार यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी पंजीकृत किसान बिना कारण प्रतीक्षा में न रहे और प्रत्येक किसान को निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ समय पर मिल सके।




