CG News : कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित कुटुमसर गुफा के खुले द्वार
CG News : कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध कुटुमसर गुफा शनिवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई , बारिश के मौसम में जलभराव और सुरक्षा कारणों से गुफा को बंद कर दिया गया था| अब मानसून समाप्त होने के बाद इसे फिर से पर्यटकों के लिए खोला गया है|
पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी
शनिवार को द्वार खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में पर्यटक कुटुमसर गुफा का नजारा देखने पहुंचे | वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हर वर्ष लाखों पर्यटक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के घने जंगलों के बीच स्थित इस अद्भुत गुफा को देखने आते हैं | इस साल भी पर्यटकों की भारी भीड़ इस क्षेत्र में जुटी है|
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कुटुमसर गुफा अपने अद्वितीय सौंदर्य, चूना पत्थर की संरचना और रहस्यमय वातावरण के लिए प्रसिद्ध है| यह गुफा छत्तीसगढ़ पर्यटन का एक प्रमुख आकर्षण मानी जाती है|
छत्तीसगढ़ गुफा पर राज्य के लोगों का बयान
सतीश चन्द्रदास,महासमुंद जिला – कुटुमसर गुफा का प्राकृतिक नजारा वाकई अदभुत हैं हर किसी को यहां आना जाहिए | प्रेमचंद्र साहू ,रायपुर – यह जगह बहुत खुबसूरत और अनोखी है , यहां आकर मन को शांति मिलती है|


