CG News : प्रेम विवाह के जश्न पर खूनी विवाद युवती के भाई की पीट-पीटकर हत्या, 6 आरोपी हिरासत में
CG News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में परिजनों की सहमति के बगैर हुए प्रेम विवाह का जश्न एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। विवाह के बाद हो रहे जश्न के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि युवती के मौसेरे भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दूल्हे के छह दोस्तों को हिरासत में लिया है।
यह है पूरा मामला
दुर्ग के डिपरापारा निवासी पूजा साहू और तिलक साहू ने परिवार की सहमति के बिना विवाह कर लिया था। विवाह के बाद तिलक साहू के दोस्त लब्बू, दादू, राजा यादव और सनी जश्न मना रहे थे। इसी दौरान उनका पूजा साहू के मौसेरे भाई नीरज ठाकुर से विवाद हो गया।
विवाद ने हिंसक रूप लिया
विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया, और तिलक के दोस्तों ने कथित तौर पर नीरज ठाकुर को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल नीरज को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।




