CG News : होटल में ठहरे युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
CG News : छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक ने की अपनी जान लेने की कोशिश | जानकारी के मुताबिक घटना सिहावा रोड स्थित शिव जी होटल की है | जहाँ , आत्महत्या की कोशिश करते हुए युवक ने अपनी फोटो होटल मैनेजर को वॉट्सऐप पर भेजी | मैनेजर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दी |
जानियें पूरा विवरण
रायपुर निवासी सन्नी साहू बुधवार सुबह होटल में आया था | जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उसने होटल मैनेजर को एक फोटो भेजी | फोटो में वह बिस्तर पर लेटा था और गले में स्कार्फ बांध रखा था | जानकारी के मुताबिक, होटल संचालकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है | डॉक्टरों के अनुसार, अब युवक की स्थिति खतरे से बाहर है | पुलिस के अनुसार, सन्नी किसी काम से धमतरी आया था | पुलिस ने कहा आत्महत्या की कोशिश का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच व युवक से पूछताछ कर रही है |
पुलिस की जांच के अनुसार
पुलिस के अनुसार, सन्नी किसी काम से धमतरी आया था | जानकारी के मुताबिक आत्महत्या की कोशिश का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है | पुलिस मामले की जांच व युवक से पूछताछ में जुटी हुई है |
यह भी पढ़ें :CG News : जगदलपुर एक्सीडेंट में बोलेरो से टकराई कार जिन्दा जल गए दो युवक
Author: Safeek khan
I create real art through my articles..




