November 29, 2026 8:33 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14159/195)

Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ में बदल सकता है राजनीतिक नक्शा, 90 से बढ़कर 135 विधानसभा सीटें होने का अनुमान

CG News: छत्तीसगढ़ में बदल सकता है राजनीतिक नक्शा, 90 से बढ़कर 135 विधानसभा सीटें होने का अनुमान
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ में बदल सकता है राजनीतिक नक्शा, 90 से बढ़कर 135 विधानसभा सीटें होने का अनुमान

CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलाव लागू होते हैं, तो प्रदेश का राजनीतिक नक्शा बदल सकता है. मौजूदा 90 विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 135 होने का अनुमान लगाया जा रहा है. यानी प्रदेश में 45 नए विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आ सकते हैं. वहीं लोकसभा की वर्तमान 11 सीटें बढ़कर 16 या 17 होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, नए निर्वाचन क्षेत्रों का गठन कैसे होगा और मौजूदा सीटों की सीमाओं में क्या बदलाव किए जाएंगे, इसे लेकर अभी आधिकारिक खाका सामने नहीं आया है.

परिसीमन का संभावित असर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 हो  सकती हैं - Chhattisgarh's assembly seats may increase from 90 to 135.

सरगुजा और बस्तर में बदल सकता है राजनीतिक समीकरण

प्रस्तावित परिसीमन का असर सरगुजा और बस्तर संभाग के आदिवासी क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है. सरगुजा संभाग में अंबिकापुर, सीतापुर, लुंड्रा, प्रतापपुर और रामानुजगंज जैसे विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव की संभावना है. वहीं बस्तर संभाग में जगदलपुर, चित्रकोट, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा जैसे क्षेत्रों का नए सिरे से निर्धारण हो सकता है. इस प्रक्रिया में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या और उनके भौगोलिक वितरण को भी ध्यान में रखना होगा.

नए क्षेत्र बनने की चर्चा

प्रदेश के तेजी से बढ़ते शहरी इलाकों में भी परिसीमन के बाद सीटों का स्वरूप बदल सकता है. रायपुर में मौजूदा शहरी विधानसभा क्षेत्रों के साथ अभनपुर, धरसींवा और आसपास के इलाकों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण संभव है. दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई नगर, वैशाली नगर और अहिवारा के निर्वाचन क्षेत्रों में बदलाव हो सकता है. इसी तरह बिलासपुर और आसपास के तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में नए विधानसभा क्षेत्र बनाए जाने की संभावना है. जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, महासमुंद, राजनांदगांव और कवर्धा में भी सीटों की सीमाएं नए सिरे से तय हो सकती हैं.

परिसीमन से बदलेगा CG का सियासी नक्शा, महिला आरक्षण से विधानसभा में  पहुंचेंगी 45 महिलाएं; बस्तर में बढ़ेंगी सीटें

45 सीटों पर लागू हो सकता है महिला आरक्षण

अगर विधानसभा की सदस्य संख्या बढ़कर 135 होती है और महिलाओं के लिए प्रस्तावित 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होता है, तो करीब 45 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं. इस व्यवस्था में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में भी महिला आरक्षण का प्रावधान शामिल होगा. इसका असर केवल किसी एक जिले या संभाग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर, रायगढ़ और कोरबा सहित पूरे प्रदेश में देखने को मिल सकता है.

महिलाओं ने किया था ज्यादा मतदान

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 90 सीटों में से 50 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा था. इन क्षेत्रों में भरतपुर-सोनहत, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुंड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, सारंगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़, रामपुर, पाली तानाखार, जैजैपुर, मरवाही, सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, राजिम, बिंद्रानवागढ़, सिहावा, डोंडीलोहारा, गुंडरदेही, संजारी बालोद, धमतरी, दुर्ग शहर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला-मानपुर, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा शामिल हैं.

सोमवार से शुरू होगा विधानसभा का सत्र, 24 फरवरी को पेश होगा बजट, विधायकों ने  लगाए 2813 सवाल - assembly session will begin on monday, with the budget  presented on february 24th. mlas raised 2,813 questions - Navbharat Times

लोकसभा की सीटें बढ़कर 16 या 17 होने का अनुमान

परिसीमन का प्रभाव विधानसभा के साथ लोकसभा क्षेत्रों पर भी पड़ सकता है. वर्तमान में छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं, जिनकी संख्या प्रस्तावित 50 प्रतिशत वृद्धि के आधार पर 16 या 17 तक पहुंचने का अनुमान है. ऐसा होने पर प्रदेश में 5 से 6 नए संसदीय क्षेत्र बन सकते हैं. रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और बस्तर क्षेत्रों में संसदीय सीमाओं के पुनर्गठन की चर्चा है. रायपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को अलग प्रतिनिधित्व देने, दुर्ग-भिलाई के साथ बालोद-बेमेतरा क्षेत्र का पुनर्गठन करने और बिलासपुर के साथ मुंगेली-पेंड्रा क्षेत्र को नए स्वरूप में व्यवस्थित करने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, ये सभी संभावित आकलन हैं, अंतिम निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण परिसीमन की आधिकारिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा.

यह भी पढ़ें : CG News: कांकेर के मेंड्रा में 5 माओवादियों के पकड़े जाने की खबर, DVCM चंदर भी शामिल होने की चर्चा