November 21, 2026 3:18 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG Special Story: नारायणपाल का प्राचीन विष्णु मंदिर, 1111 ईस्वी के शिलालेख में दर्ज है महारानी के भव्य दान समारोह का इतिहास

CG Special Story: नारायणपाल का प्राचीन विष्णु मंदिर, 1111 ईस्वी के शिलालेख में दर्ज है महारानी के भव्य दान समारोह का इतिहास
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG Special Story: नारायणपाल का प्राचीन विष्णु मंदिर, 1111 ईस्वी के शिलालेख में दर्ज है महारानी के भव्य दान समारोह का इतिहास

CG Special Story: विश्व विरासत सप्ताह के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर की प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों की चर्चा हो रही है. इन्हीं में एक खास पहचान नारायणपाल के विष्णु मंदिर की है. जगदलपुर जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर इंद्रावती और नारंगी नदी के संगम पर स्थित यह मंदिर सदियों पुराने इतिहास और धार्मिक परंपराओं का साक्षी है.

Bastar Tourist Attraction 1000 year old temple of Lord Vishnu Construct by  Nagvanshis Rulers ANN | बस्तर का 1000 साल पुराना भगवान विष्णु का मंदिर बयां  करता है नागवंशी शासकों की गाथा, खासियत जान रह जाएंगे दंग

शिव मंदिर से विष्णु धाम तक का सफर

इतिहासकारों के अनुसार, इस मंदिर का मूल निर्माण भगवान शिव को समर्पित मंदिर के रूप में कराया गया था. हालांकि, निर्माण के कुछ वर्षों बाद यहां भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित कर उसकी प्राण-प्रतिष्ठा की गई. इसके बाद से ही यह स्थान विष्णु मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हो गया. एक ही परिसर में शिव और विष्णु की उपासना की परंपरा बस्तर की समन्वयकारी धार्मिक संस्कृति को दर्शाती है.

Chhattisgarh know the specialty about ancient temple of Lord Vishnu in  Bastar ann | Chhattisgarh: बस्तर में है भगवान विष्णु का ये प्राचीन मंदिर,  खासियत जान हैरान रह जाएंगे आप

नागवंशी शासनकाल में हुआ निर्माण

इस प्राचीन मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में छिंदक नागवंशी शासनकाल के दौरान कराया गया था. इसका निर्माण नागवंशी शासक जगदेक भूषण धारावर्ष की पटमहिषी और सोमेश्वर देव की माता गुंड महादेवी ने करवाया था. मंदिर का स्थापत्य नागर शैली का है और इसे एक ऊंची जगती पर निर्मित किया गया है.

1111 ईस्वी का शिलालेख बना ऐतिहासिक प्रमाण

नारायणपाल मंदिर की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में यहां मौजूद प्राचीन शिलालेख शामिल है. इसमें दर्ज जानकारी के मुताबिक, चक्रकोट के छिंदक राजवंश की महारानी गुंड महादेवी ने कार्तिक पूर्णिमा, शक संवत 1033 यानी 1111 ईस्वी में एक भव्य दान समारोह आयोजित कराया था. इस आयोजन के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों को भूमि दान में दी गई थी. शिलालेख में दान प्राप्त करने वाले लोगों के नाम भी दर्ज हैं, जो आज भी इतिहास के महत्वपूर्ण प्रमाण के रूप में सुरक्षित हैं.

गाय, बछड़े और बाघ में छिपा राजकीय चिह्न

मंदिर के अभिलेख में छिंदक वंश के राजकीय प्रतीक का भी उल्लेख मिलता है. इसमें ‘सवत्स धेनु व्याघ्र’ शब्द अंकित है. इसका अर्थ है बछड़े सहित गाय, जिसकी रक्षा बाघ करते हैं. छिंदक वंश के शासकों के अभिलेखों में गाय और बछड़े का चित्रांकन उनके राजकीय चिह्न के रूप में मिलता है. यह अभिलेख 1111 ईस्वी में कन्हरदेव के शासनकाल से संबंधित बताया गया है.

करमुक्त भूमि दान का मिलता है उल्लेख

शासकीय शहीद बापूराव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुकमा के इतिहास विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर ओम प्रकाश सोनी के अनुसार, मंदिर में लगा शिलालेख महारानी गुंड महादेवी के दान समारोह की महत्वपूर्ण जानकारी देता है. इसमें प्रधानमंत्री आदित्य भट्ट, सूत्रधार रणवीर और मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम पंडित सहित सामान्य लोगों को भी करमुक्त भूमि दिए जाने का उल्लेख है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित इस मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया गया है. नारायणपाल का यह ऐतिहासिक मंदिर प्रमाण है कि बस्तर की पहचान केवल जंगलों, पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की धरती पर धर्म, दान और प्राचीन स्थापत्य की भी समृद्ध विरासत मौजूद है.

यह भी पढ़ें : CG News: नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और मॉप-अप राउंड की संयुक्त काउंसिलिंग शुरू, 22 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन