November 21, 2026 3:51 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: बस्तर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की तैयारी तेज, 979 एकड़ जमीन की तलाश शुरू, AAI करेगा सर्वे

CG News: बस्तर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की तैयारी तेज, 979 एकड़ जमीन की तलाश शुरू, AAI करेगा सर्वे
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: बस्तर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की तैयारी तेज, 979 एकड़ जमीन की तलाश शुरू, AAI करेगा सर्वे

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में हवाई सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में सरकार ने पहल शुरू कर दी है. यहां नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. इसके लिए उपयुक्त जमीन की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. विमानन संचालनालय नवा रायपुर ने जिला प्रशासन से संभावित स्थलों की विस्तृत जानकारी मांगी है. जमीन का चयन होने के बाद तकनीकी सर्वे कराया जाएगा, जिसके आधार पर एयरपोर्ट निर्माण की संभावनाओं का आकलन होगा.

Bastar Greenfield Airport Project | AAI Survey For New Runway Land Plan

एयरपोर्ट के लिए चाहिए करीब 979 एकड़ जमीन

शासन के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, आधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए करीब 396 हेक्टेयर यानी 979 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी. प्रस्तावित योजना में 2400 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाया जाना है. इसके अलावा रनवे के आसपास विमानों के सुरक्षित संचालन के लिए पर्याप्त खुला क्षेत्र रखना भी जरूरी होगा. जमीन की उपलब्धता और तकनीकी मानकों के आधार पर संभावित स्थानों का चयन किया जाएगा.

रनवे के आसपास भी रखनी होगी पर्याप्त खाली जमीन

प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए रनवे की मध्य रेखा के एक तरफ 500 मीटर और दूसरी तरफ 400 मीटर तक जमीन खाली रखनी होगी. वहीं रनवे के दोनों सिरों पर कम से कम 1000-1000 मीटर का खुला क्षेत्र जरूरी होगा. इस तरह पूरे प्रस्तावित क्षेत्र के लिए 4400 मीटर लंबाई और 900 मीटर चौड़ाई की जमीन की आवश्यकता बताई गई है. इन मानकों के आधार पर ही उपयुक्त स्थल की पहचान की जाएगी.

दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन महीने बंद रहेगा रनवे, नियमित 200 उड़ानें होंगी  प्रभावित

जमीन के दस्तावेजों से लेकर बिजली लाइनों तक की होगी जांच

जिला प्रशासन को संभावित जमीन से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध करानी होगी. इसमें गांव, तहसील, नजदीकी शहर से दूरी, कुल रकबा, खसरा नंबर, नक्शा और GPS निर्देशांक शामिल हैं. इसके अलावा जमीन शासकीय, निजी, वन या राजस्व किस श्रेणी की है, इसकी जानकारी भी देनी होगी. जमीन अतिक्रमण और विवाद से मुक्त होनी चाहिए. आसपास की पहाड़ियों, ऊंची इमारतों, टावर और हाईटेंशन बिजली लाइनों की स्थिति का भी परीक्षण किया जाएगा.

सड़क, रेल, बिजली और पानी की उपलब्धता भी बनेगी चयन का आधार

एयरपोर्ट के लिए जमीन का चयन करते समय केवल क्षेत्रफल ही नहीं, बल्कि आसपास की बुनियादी सुविधाओं का भी आकलन किया जाएगा. संभावित स्थल की राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों से दूरी, रेल संपर्क, बिजली और पानी की उपलब्धता की जानकारी जुटाई जाएगी. इन सभी पहलुओं के आधार पर यह देखा जाएगा कि प्रस्तावित स्थान पर एयरपोर्ट का निर्माण और संचालन तकनीकी रूप से कितना उपयुक्त रहेगा.

दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन महीने बंद रहेगा रनवे, नियमित 200 उड़ानें होंगी  प्रभावित

AAI करेगा पूर्व-व्यवहार्यता अध्ययन और OLS सर्वे

जिला प्रशासन की ओर से जमीन की अनुशंसा किए जाने के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानी AAI संबंधित स्थलों का पूर्व-व्यवहार्यता अध्ययन और ऑब्स्टेकल लिमिटेशन सरफेस (OLS) सर्वे करेगा. नागरिक उड्डयन मंत्रालय की पहल पर यह सर्वे राज्य सरकार की अनुशंसा के आधार पर निशुल्क किया जाएगा. सर्वे रिपोर्ट से एयरपोर्ट निर्माण की तकनीकी संभावनाओं और बाधाओं का पता चलेगा.

एयरपोर्ट बनने से बस्तर में पर्यटन को मिल सकती है रफ्तार

बस्तर में नए एयरपोर्ट की योजना आगे बढ़ती है तो इसका फायदा क्षेत्र की कनेक्टिविटी के साथ पर्यटन और व्यापार को भी मिल सकता है. बेहतर हवाई सुविधा से पर्यटकों, कारोबारियों और निवेशकों की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है. इसके साथ ही औद्योगिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिल सकता है. हालांकि फिलहाल परियोजना जमीन की पहचान और शुरुआती तकनीकी अध्ययन के चरण में है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से किसानों को मिला आर्थिक संबल, 13,839 रुपये प्रति एकड़ बोनस का लाभ