November 14, 2026 1:36 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: बिहान की सोलर दीदियां बदल रहीं गांवों की तस्वीर, 801 महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

CG News: बिहान की सोलर दीदियां बदल रहीं गांवों की तस्वीर, 801 महिलाओं को मिला प्रशिक्षण
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: बिहान की सोलर दीदियां बदल रहीं गांवों की तस्वीर, 801 महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

CG News: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिहान योजना के तहत नई पहल की जा रही है. अब स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं सोलर दीदी बनकर गांव-गांव तक सौर ऊर्जा का संदेश पहुंचा रही हैं. प्रशिक्षण और समूह के सहयोग से महिलाएं सोलर पैनल लगाने, लोगों को योजना की जानकारी देने और आवेदन प्रक्रिया में सहायता करने जैसे काम कर रही हैं. इससे उन्हें रोजगार और आय का नया अवसर भी मिल रहा है.

बिहान की सोलर दीदियां गांव-गांव पहुंचा रहीं सौर ऊर्जा का उजियारा

दीदी के गोठ में महिलाओं ने साझा किए अनुभव

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ के सोलहवें एपिसोड में कबीरधाम, बलौदाबाजार और महासमुंद जिले की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए. कार्यक्रम में बताया गया कि किस तरह महिलाएं तकनीकी प्रशिक्षण लेकर सौर ऊर्जा से जुड़े कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़ा रही हैं.

801 महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

कार्यक्रम में सीएसपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता बिंबिसार नागार्जुन ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और बिहान के संकुल स्तरीय संगठनों की भूमिका के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब तक 16 संकुल स्तरीय संगठन विक्रेता के रूप में पंजीकृत हो चुके हैं और 801 महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में चिन्हित कर प्रशिक्षण दिया गया है. सोलर पैनल स्थापना के लिए 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि 76 कनेक्शन स्थापित किए जा चुके हैं.

‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में तीन जिलों की महिलाओं ने साझा किया सोलर उद्यम का अनुभव

तीन जिलों की महिलाओं ने बताई अपनी सफलता

कबीरधाम जिले के समनापुर गांव की अंजनी पटेल ने प्रशिक्षण के बाद सोलर वेंडर के रूप में काम शुरू किया है. वहीं बलौदाबाजार जिले के चक्रवाय गांव की संगीता धृतलहरे ने सोलर पैनल की फिटिंग, दिशा और रखरखाव से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. महासमुंद जिले के कुरुभाठा गांव की अग्नि दीवान ने घर-घर सर्वे करने, लोगों को योजना समझाने और आवेदन में सहायता करने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोलर पैनल स्थापना से जुड़े काम के बदले उन्हें कमीशन भी मिलता है.

सोलर पैनल लगवाने में मदद करेंगी सोलर दीदियां

इस पहल के तहत सोलर दीदियां लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देने के साथ आवेदन और पैनल स्थापना की प्रक्रिया में भी सहयोग करेंगी. जरूरत पड़ने पर वे बिजली विभाग के अधिकारियों से समन्वय करेंगी. इसके लिए इच्छुक परिवार अपने स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय संगठन यानी सीएलएफ या बिहान ब्लॉक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं, बिहान की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी कार्यों से जोड़ने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रही है. सोलर ऊर्जा के विस्तार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से गांवों में जागरूकता और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : CG News: महलोई में 5.30 करोड़ से बनेगा आधुनिक मॉडल स्कूल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन