CG News: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, दूसरी फसल उगाने पर किसानों को ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता
CG News: छत्तीसगढ़ में किसानों से धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया. सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी. बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी.

प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
किसानों को धान बेचने में सुविधा देने के लिए प्रदेश में 360 नए धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे. कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मुताबिक, नए केंद्र खुलने से खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ेगी. इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प मिल सकेंगे, कैबिनेट बैठक में गरीब परिवारों के लिए भी फैसला लिया गया है. कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार जनवरी से पात्र गरीब परिवारों को सुपर फाइन चावल उपलब्ध कराएगी. इस निर्णय का लाभ निर्धारित पात्रता के अनुसार परिवारों को मिलेगा.

धान के बजाय दूसरी फसल उगाने पर ₹15 हजार प्रति एकड़
राज्य सरकार किसानों को धान के अलावा अन्य फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करेगी. इसके तहत धान की जगह दूसरी फसल लेने वाले किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी. सरकार का यह कदम किसानों को फसल विविधीकरण की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से लिया गया है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में धान खरीदी, नए खरीदी केंद्रों की स्थापना, गरीब परिवारों को सुपर फाइन चावल और दूसरी फसल लेने वाले किसानों को आर्थिक सहायता देने से जुड़े निर्णयों की जानकारी दी गई. इन फैसलों के तहत धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी, जबकि सुपर फाइन चावल वितरण जनवरी से किए जाने की बात कही गई है.


One Response