October 28, 2026 9:49 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली बिल की छूट 31 मार्च 2027 तक बढ़ी, रेल लाइन और विकास मिशन को भी मंजूरी

CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली बिल की छूट 31 मार्च 2027 तक बढ़ी, रेल लाइन और विकास मिशन को भी मंजूरी
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली बिल की छूट 31 मार्च 2027 तक बढ़ी, रेल लाइन और विकास मिशन को भी मंजूरी

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (एम-ऊर्जा) की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. फैसले के अनुसार, पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली बिल में मिलने वाली रियायत जारी रहेगी. वहीं, 400 यूनिट तक की मासिक खपत के लिए योजना की पात्रता अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी गई है. इससे प्रदेश के लगभग 7.25 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है.

साय कैबिनेट के बड़े फैसले, तेंदूपत्ता से ऑटो एक्सपो तक राहत, निवेश और  कानून-व्यवस्था पर अहम निर्णय

कटघोरा से डोंगरगढ़ तक रेल लाइन परियोजना को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कटघोरा-तखतपुर-मुंगेली-कवर्धा-खैरागढ़-डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन को मंजूरी दी गई. करीब 295 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की अनुमानित लागत 8,000 करोड़ रुपये बताई गई है. इसके लिए छत्तीसगढ़ रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CRCL) के माध्यम से शत-प्रतिशत इक्विटी निवेश का प्रावधान किया गया है. योजना के अनुसार, राज्य सरकार और रेल मंत्रालय दोनों 1,000-1,000 करोड़ रुपये का योगदान देंगे.

सुशासन तिहार के बीच सरकार की अहम कैबिनेट बैठक, तीन प्रस्तावों पर लगी मुहर,  जानें क्या होगा फायदा - chhattisgarh government important cabinet meeting  approved three proposals ...

कूंरा नगर पंचायत का नाम बदलकर होगा ‘कुंवरगढ़’

मंत्रिपरिषद ने रायपुर जिले की नगर पंचायत कूंरा का नाम बदलकर ‘कुंवरगढ़’ करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है. यह निर्णय क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इसके साथ ही राज्य में विकास कार्यों को गति देने के लिए तीन नए मिशनों के प्रारूप को मंजूरी दी गई है. इनमें मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन-2026, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन और मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन शामिल हैं. इन अभियानों के तहत आगामी पांच वर्षों में विशेष बजट प्रावधान किए जाएंगे.

Cg:छत्तीसगढ़ सरकार ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, बकाया बिजली बिल भुगतान पर  मिलेगी भारी छूट, जानें डिटेल - Chhattisgarh Government Gives Big Relief To  Electricity ...

बड़े निवेश वाली कोल गैसीफिकेशन परियोजनाओं को प्रोत्साहन

औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में संशोधन को मंजूरी दी गई है. इसके तहत 1,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली कोल गैसीफिकेशन परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज का प्रावधान किया गया है. सरकार का उद्देश्य बड़े निवेश को आकर्षित करना और प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार करना है.

सोमनी में 400 करोड़ की लागत से बनेगी फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट

कैबिनेट ने राजनांदगांव जिले के सोमनी में मल्टी फ्रूट प्रोसेसिंग फैसिलिटी स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के सहयोग से प्रस्तावित इस परियोजना की लागत करीब 400 करोड़ रुपये बताई गई है. इसके लिए 31.55 एकड़ भूमि आवंटित करने की स्वीकृति दी गई है. इस फैसले से कृषि आधारित प्रसंस्करण गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर फल प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों के विकास का रास्ता खुल सकता है.

यह भी पढ़ें : CG News: एक साल बाद फिर शुरू हुई अंबिकापुर-रायपुर विमान सेवा, सरगुजा के यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]