छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 2 नवंबर को राज्योत्सव, सरकार ने जारी की मुख्य अतिथियों की सूची
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा. राज्य शासन ने कार्यक्रमों में शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है. इसके तहत अलग-अलग जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक समारोह में शामिल होंगे. सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला प्रशासन को आयोजन की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ होगी इस बार की थीम
इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है. आयोजन के दौरान सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी. स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. इसके साथ ही शासन की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित करने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

दुर्ग में विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार, जांजगीर-चांपा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे. रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सरगुजा में रामविचार नेताम, कांकेर में केदार कश्यप, कोरबा में लखनलाल देवांगन और जशपुर में श्याम बिहारी जायसवाल कार्यक्रम में शामिल होंगे.
वहीं, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में दयालदास बघेल, सूरजपुर में लक्ष्मी राजवाड़े, गरियाबंद में टंकराम वर्मा, राजनांदगांव में गजेंद्र यादव और बीजापुर में गुरु खुशवंत साहेब को मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी दी गई है.
सांसद और विधायकों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी
राज्योत्सव के लिए कई जिलों में सांसदों और विधायकों को मुख्य अतिथि बनाया गया है. बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, कबीरधाम में संतोष पांडेय, बलरामपुर-रामानुजगंज में चिंतामणि महाराज और महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी शामिल होंगे.
इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, सक्ती में कमलेश जांगड़े, दंतेवाड़ा में महेश कश्यप, बालोद में भोजराज नाग, सुकमा में देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि होंगे.
कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, धमतरी में अजय चंद्राकर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रेणुका सिंह और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में अमर अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है. कोंडागांव में लता उसेंडी, नारायणपुर में विक्रम उसेंडी और बस्तर में किरण देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
![]()
तीन दिन तक रोशनी से सजेंगे सरकारी भवन
राज्योत्सव के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में सरकारी भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा. इसके लिए संबंधित विभाग अपने बजट से व्यवस्था करेंगे. आयोजन स्थलों पर सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों, विभागीय उपलब्धियों और सफल परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. जिला प्रशासन को मुख्य अतिथियों से समन्वय कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

2 Responses