October 25, 2026 8:50 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG Train News: रेलवे यात्रियों को 27 अक्टूबर से काउंटर टिकट पर भी मिलेगा यात्रा बीमा, जानें कितनी मिलेगी सुरक्षा

CG Train News: रेलवे यात्रियों को 27 अक्टूबर से काउंटर टिकट पर भी मिलेगा यात्रा बीमा, जानें कितनी मिलेगी सुरक्षा
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG Train News: रेलवे यात्रियों को 27 अक्टूबर से काउंटर टिकट पर भी मिलेगा यात्रा बीमा, जानें कितनी मिलेगी सुरक्षा

CG Train News: यात्रियों की सुविधा और उनकी यात्रा के दौरान वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. अब आरक्षण काउंटरों यानी पीआरएस (PRS) से आरक्षित टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी वैकल्पिक यात्रा बीमा (OTIS) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में शुरू की जा रही यह नई व्यवस्था आगामी 27 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी, जिससे अब काउंटर से टिकट लेने वाले यात्री भी इस सुरक्षा दायरे में आ सकेंगे.

रेलवे काउंटर टिकट में बड़ा बदलाव, 27 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम;  यात्रियों को मिलेगा फायदा - supreme court directs railways to extend  insurance cover to offline counter tickets ...

डिजिटल भुगतान और मोबाइल नंबर देना होगा अनिवार्य

इस सुविधा के तहत आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के लिए यह पूरी तरह वैकल्पिक होगा कि वे बीमा का विकल्प चुनें या नहीं. काउंटर पर टिकट लेते समय यात्री को डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा और अपना वैध मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा. कर्मचारी यात्रियों से सहमति लेकर उनका विवरण दर्ज करेंगे, जिसके बाद बीमा पॉलिसी की सारी जानकारी सीधे यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी.

1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम, जान लीजिए अपने काम की  बात | railway ticket booking rules will be changed from 1st october know  the new booking process

दुर्घटना या अप्रिय स्थिति में मिलने वाली बीमा राशि

वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना के अंतर्गत रेल दुर्घटना या पॉलिसी में निर्धारित अन्य अप्रिय घटनाओं की स्थिति में व्यापक वित्तीय सुरक्षा का प्रावधान किया गया है. पॉलिसी नियमों के मुताबिक, दुर्घटना में मृत्यु होने या स्थायी पूर्ण दिव्यांगता की स्थिति में 10 लाख रुपये, स्थायी आंशिक दिव्यांगता पर 7.50 लाख रुपये, अस्पताल में भर्ती होने पर चिकित्सा व्यय के लिए 2 लाख रुपये और पार्थिव शरीर के परिवहन के वास्ते 10,000 रुपये तक का बीमा कवर मिलता है. इसके लिए प्रति यात्री प्रीमियम मात्र 0.45 रुपये निर्धारित है.

रेलवे का नया नियम: काउंटर से टिकट लेने पर भी मिलेगा बीमा, 45 पैसे में 10 लाख  रुपये तक का कवर - railway counter tickets get optional travel insurance for  45 paise

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इन मंडलों में मिलेगी सुविधा

शुरुआती चरण में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडलों के सभी आरक्षण काउंटरों से टिकट बुक कराने वाले यात्री इस शानदार सुविधा का पूरा लाभ उठा सकेंगे. रेलवे के सेंटर फॉर इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) और IRCTC के आपसी समन्वय से इसके लिए जरूरी तकनीकी और सॉफ्टवेयर एकीकरण का काम पूरा कर लिया गया है, ताकि काउंटर कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

किन यात्रियों को मिलेगा योजना का लाभ और शर्तें

यह बीमा कवर उन सभी पात्र यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा जिनकी टिकट कन्फर्म, आरएसी (RAC) या आंशिक रूप से कन्फर्म है. हालांकि, बिना बर्थ या सीट के यात्रा करने वाले पांच साल से कम उम्र के बच्चे इस बीमा दायरे में शामिल नहीं होंगे. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बीमा पॉलिसी जारी करने और दावों के निपटान की पूरी जिम्मेदारी संबंधित बीमा कंपनी की होगी, और किसी भी दावे के लिए यात्रियों को सीधे बीमा कंपनी से ही संपर्क करना होगा.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय गढ़फुलझर में कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में हुए शामिल, रामचंडी मंदिर में की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]