CG News: मुख्यमंत्री साय गढ़फुलझर में कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में हुए शामिल, रामचंडी मंदिर में की पूजा-अर्चना
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महासमुंद जिले के बसना विकासखंड स्थित ग्राम गढ़फुलझर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में भाग लिया. इस आयोजन में समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही.

रामचंडी मंदिर में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना
कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर पहुंचकर मां रणेश्वर रामचंडी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की. साथ ही प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की.

धर्मेंद्र प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरन्दर मिश्रा और विधायक संपत अग्रवाल उपस्थित रहे. इनके अलावा बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के पदाधिकारी, समाजजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

One Response