CG News: दुर्गा पूजा में यात्रियों की सुविधा के लिए इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय, 3-3 फेरे लगाएगी ट्रेन
CG News: दुर्गा पूजा पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुगम आवाजाही को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी, जिससे त्योहारी सीजन में बंगाल और छत्तीसगढ़ की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सकेगी.

इन तारीखों को होगी ट्रेन की रवानगी
ट्रेन संख्या 08861 इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल 15, 22 और 29 अक्टूबर को प्रत्येक गुरुवार को इतवारी से शाम 5:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी, वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 08862 शालीमार-इतवारी पूजा स्पेशल 16, 23 और 30 अक्टूबर को प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6 बजे शालीमार से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:35 बजे इतवारी पहुंचेगी.
प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
दोनों दिशाओं में यह पूजा स्पेशल ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी सहित कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी, कुल 20 कोच वाली इस ट्रेन में स्लीपर, एसी थर्ड, एसी सेकंड और दिव्यांग अनुकूल कोच शामिल किए गए हैं.

गिधनी स्टेशन पर मिला अस्थायी ठहराव
एक अन्य फैसले में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के सम्मान में आयोजित समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को गिधनी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का ऐलान किया है, दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल अंतर्गत स्थित गिधनी स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक दो मिनट के लिए रुकेगी.
श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए समय सारणी जारी
ठहराव की अवधि में ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस गिधनी स्टेशन पर शाम 6:18 बजे पहुंचकर 6:20 बजे रवाना होगी, वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस सुबह 7:44 बजे गिधनी पहुंचेगी और 7:46 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी, रेलवे के इस कदम से पूजा उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी.

One Response