CG News: छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है. राज्य शासन ने 9 भारतीय वन सेवा अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है. तबादले के बाद अधिकारियों को वनमंडल, टाइगर रिजर्व, हाथी रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यानों से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं.

सरगुजा और अचानकमार में नई पोस्टिंग
सौरभ सिंह ठाकुर को उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा, अम्बिकापुर की जिम्मेदारी दी गई है. दिनेश कुमार पटेल को उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी नियुक्त किया गया है. वहीं गणेश यू.आर. को अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल, बिलासपुर में वनमंडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
मोहला और भानुप्रतापपुर में बदलाव
अभिनव कुमार को उप वन संरक्षक, मोहला बनाया गया है. एस. नवीन कुमार को उप वन संरक्षक, पश्चिम भानुप्रतापपुर की जिम्मेदारी मिली है. प्रशासनिक फेरबदल के तहत दोनों अधिकारियों को अब अपने नए कार्यक्षेत्र में वन प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालनी होंगी.
टाइगर रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यान की कमान
गौतम पादीभर को कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का संचालक नियुक्त किया गया है. श्वेता कम्बोज को उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व और सुमेध संजय सुरवणे को उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी दी गई है. तन्मय कौशिक को उप वन संरक्षक, मुंगेली नियुक्त किया गया है.
देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट
- सौरभ सिंह ठाकुर – उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा, अम्बिकापुर.
- दिनेश कुमार पटेल – उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी.
- गणेश यू.आर. – वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल, बिलासपुर.
- अभिनव कुमार – उप वन संरक्षक, मोहला.
- एस. नवीन कुमार – उप वन संरक्षक, पश्चिम भानुप्रतापपुर.
- गौतम पादीभर – संचालक, कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान.
- श्वेता कम्बोज – उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व.
- सुमेध संजय सुरवणे – उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व.
- तन्मय कौशिक – उप वन संरक्षक, मुंगेली.
यह भी पढ़ें : CG News: चमोली सुरंग हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया मुआवजे का ऐलान




