CG News: चमोली सुरंग हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया मुआवजे का ऐलान
CG News: उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे ने छत्तीसगढ़ के कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. इस हादसे में कोंडागांव जिले के चार मजदूरों की जान चली गई. घटना की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है.
-1785591334335.webp)
मृतकों के परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. वहीं कोंडागांव के दो घायल मजदूरों के लिए 50-50 हजार रुपए की सहायता घोषित की गई है. CM साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी.
)
कोंडागांव के चार परिवारों में मातम
हादसे में ग्राम धनसुली के दो, मदनार के एक और दहीकोंगा के एक मजदूर की मौत हुई है. वहीं कोंडागांव जिले के दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं. चारों मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया. अपनों को खोने के बाद परिवारों में शोक का माहौल है.
13 अगस्त को सुरंग में घुसा था पानी और मलबा
यह हादसा 13 अगस्त 2026 को चमोली जिले के पीपलकोटी में हुआ था. THDC की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में अचानक पानी और मलबा भर गया था. घटना के वक्त सुरंग के भीतर 22 मजदूर मौजूद थे. हादसे के बाद बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था.
हादसे में 10 मजदूरों की मौत
रेस्क्यू अभियान के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कुल 10 मजदूरों की मौत हुई है, जिनमें छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के चार मजदूर शामिल हैं. घटना के बाद मुख्यमंत्री साय ने मृतकों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की है. राज्य सरकार की ओर से मृतकों और घायलों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है.
यह भी पढ़ें : CG News: साइबर क्राइम पर नकेल के लिए बना S4C, दो वरिष्ठ IPS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी




