CG News: छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर रोक, सरकार का मिलावटी खाद्य के खिलाफ बड़ा फैसला
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घोषणा की है कि प्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी, इसके लिए जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा.
लोगों को मिलेगा शुद्ध खाद्य
सरकार का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है, बाजार में बिकने वाले पनीर की जांच और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग को सक्रिय किया जाएगा.
क्या होता है एनालॉग पनीर
एनालॉग पनीर सामान्य दूध से तैयार पनीर से अलग होता है, इसे स्किम्ड मिल्क पाउडर, वनस्पति वसा, तेल, स्टार्च और अन्य सामग्री से बनाया जाता है, यह देखने में पनीर जैसा लग सकता है लेकिन पूरी तरह दूध से तैयार नहीं होता, खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार एनालॉग पनीर को स्पष्ट रूप से अलग उत्पाद के रूप में दर्शाना जरूरी है, ताकि उपभोक्ता को पता रहे कि वह किस प्रकार की खाद्य सामग्री खरीद रहा है.
स्वास्थ्य योजनाओं की दी जानकारी
स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वस्थ बस्तर अभियान के पहले चरण में गांव गांव स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जिससे लोगों को उनके क्षेत्र के पास स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुईं.
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा विस्तार
मंत्री ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य कार्यों के लिए केंद्र सरकार से 400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि मिली है, इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, नए अभियान शुरू करने और स्वास्थ्य शिविरों के विस्तार में किया जाएगा.




