CG News: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं, इस प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, बदलाव 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के स्थान पर प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है.

संजीता गुप्ता बनीं लघु वनोपज संघ की एमडी
आदेश के अनुसार एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है, वहीं अमरनाथ प्रसाद को वन विभाग का सचिव बनाया गया है, यह जिम्मेदारी उन्हें विभागीय प्रशासन को और मजबूत बनाने के लिए सौंपी गई है.
सेवानिवृत्ति के बाद हुआ बड़ा फेरबदल
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह बदलाव लघु वनोपज संघ के एमडी अनिल साहू समेत चार वरिष्ठ अधिकारियों के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के कारण किया गया है, सरकार ने समय रहते नए अधिकारियों की नियुक्ति कर प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने का फैसला लिया है.
टाइगर रिजर्व में भी बदले गए अधिकारी
एस वेंकटाचलम को प्रतिनियुक्ति पर राज्य लघु वनोपज संघ का कार्यकारी संचालक बनाया गया है, गुरुनाथन एन को उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व का क्षेत्र संचालक और प्रभारी मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किया गया है, वहीं प्रणय मिश्रा को गुरुघासीदास टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
अभिषेक कुमार सिंह को वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय में पदस्थ किया गया है, जबकि रमेश कुमार जांगड़े को प्रतिनियुक्ति पर राज्य वन विकास निगम का प्रभारी क्षेत्रीय महाप्रबंधक बनाया गया है, इसके साथ ही प्रणय मिश्रा को प्रोजेक्ट एलीफैंट सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.



